(बैतूल) बिना वैध अनुमति के कोसमी में लगाया प्लांट रहवासियों के लिए बन गया आफत, - किसी ठेकेदार द्वारा लगाए गए मिक्सिंग प्लांट को लेकर किसी स्तर पर नहीं हो रही जांच
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। कोसमी औद्योगिक क्षेत्र के पास का रहवासी इलाका इन दिनों किसी एक ठेकेदार द्वारा लगाए गए मिक्सर प्लांट की वजह से खासा हैरान परेशान है, खोजबीन करने में यह सामने आया कि इस प्लांट को लेकर खनिज विभाग को ना तो कोई सूचना है और ना ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कोई विधिवत अनुमति ली गई है? इस प्लांट की वजह से प्रतिदिन यहां सैकड़ों वाहनों का आना-जाना हो रहा है और मटेरियल वाले यह लोडेड वाहन आफत की सबसे बड़ी वजह बन गए है। क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि कोसमी अंडर ब्रिज के पास लगाए गए इस प्लंाट में मटेरियल लेकर आने-जाने वाले वाहनों का मटेरियल अंडर ब्रिज के पास गिरता है जिसके कारण वाहन दुर्घटनाएं बढ़ गई है। वहीं मटेरियल की खुली आवाजाही से भारी मात्रा में डस्ट और मटेरियल के कण हवा में उड़ रहे है जिससे रहवासियों को दमें की शिकायत हो रही है। इस तरह का प्लांट लगाने के पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जल एवं वायु सम्मति लेना अनिवार्य होता है, लेकिन यहां पर प्लांट लगाने के पहले ठेकेदार ने इस तरह की कोई अनुमति पीसीबी से प्राप्त नहीं की है। आश्चर्यजनक बात यह है कि यहां पर मटेरियल डम्प करने के लिए खनिज विभाग से भी भंडारण की कोई अनुमति ना लिया जाना सामने आ रहा है। इस मामले में खनिज अधिकारी का कहना है कि सूचना मिली है इसमें जांच कराने के बाद कार्रवाई करेंगे और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी पत्र लिखकर सूचना देंगे। बताया गया कि यह प्लांट किसी रेलवे ठेकेदार ने लगाया है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 12 मई 2026


राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं