(बैतूल) बीजासनी मंदिर में 16 मई को मनाया जाएगा शनि जन्मोत्सव , - विशेष पूजन के साथ शनि देवता के 1008 नामों से होगा हवन , शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा विशाल भंडारा
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । बैतूल गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में शनिवार 16 मई को शनि देवता का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर शनि देवता की विशेष पूजा अर्चना करके उनके 1008 नामों से हवन किया जाएगा। हवन में खीर, घी, हवन सामग्री, माखन मिश्री एवं शुद्ध घी की बूंदी का भोग लगाया जायेगा तथा शाम 7 बजे से भंडारा प्रारंभ होगा।
मंदिर समिति ने बैतूल जिले के सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 12 मई 2026


छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मलेरिया पर सरकारी दावों की खुली पोल, कांकेर में 10 दिन में 3 बच्चों की मौत; बस्तर में 8426 संक्रमित
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान