बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के छात्र प्रियांशु इवने ने ह्यूमूनिटिस संकाय से 96 प्रतिशत अंक, अपराजिता राठौर ने कॉमर्स संकाय से 96 प्रतिशत अंक, निधि जैन ने कॉमर्स संकाय से 95.80 प्रतिशत अंक, वेदांश साहू ने मैथ्स संकाय से 94.60 अंक एवं कु. मंजरी शुक्ला ह्यूमूनिटिस संकाय से 94.80 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय की संचालिका श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने सभी उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।