(बैतूल) मसला सिर्फ आरती शर्मा के अटैचमेंट का नहीं है, हर विभाग में यही है हाल , - हर विभाग में अटैचमेंट का बड़ा खेल इसे खत्म करना आसान नहीं माना जा रहा
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। चिचोली क्षेत्र के झिरियाडोह में भ्रमण के दौरान कलेक्टर के संज्ञान में यह आया था कि यहां पर एकल शिक्षक शाला की शिक्षिका आरती शर्मा को तीन वर्ष से अटैच कर रखा है। यह देखकर कलेक्टर खासे नाराज हुए और उन्होंने जनजातीय कार्य विभाग को उन तमाम कर्मचारियों और शिक्षिकों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया जिनका अटैचमेंट किया गया है। उन्होंने इसके साथ ही अन्य विभागों के लिए भी अटैचमेंट की जानकारी तलब की है। कलेक्टर का यह प्रयास अच्छा है, लेकिन जो स्थितियां है उसमें संभावना कम है कि अटैचमेंट का यह खेल बंद हो जाए। जिले में शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर अटैचमेंट होता है और यह अटैचमेंट मुफ्त में बिल्कुल नहीं किया जाता है। इसलिए कलेक्टर को अटैचमेंट के मामले में सिर्फ एक-दो विभाग तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि हर विभाग की स्थिति की जांच कराना चाहिए और इसके लिए अलग से एक जांच दल बनाना चाहिए। जानकार बताते है कि दुरूस्थ अंचल में पदस्थापना वाले कर्मचारी सामान्य तौर पर ब्लॉक मुख्यालय या जिला मुख्यालय पर तैनाती के लिए बड़े पैमाने पर पैसा खर्च करते है और इसके लिए अटैचमेंट का ही सहारा लिया जाता है। यही कारण है कि कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। कई सरकारी अस्पतालों में नर्स, डॉक्टर और अन्य स्टॉफ का टोटा बना हुआ है। यह तभी खत्म होगा जब अटैचमेंट पूरी तरह से खत्म किया जाए और तमाम कर्मचारियों को उनकी मूलपदस्थापना पर भेजा जाए।
- इन परिस्थितियों में होता है यह अटैचमेंट...
1- जिस भी कर्मचारी की दुरूस्थ अंचल में पदस्थापना होती है वहां पर नौकरी से बचने के लिए वह अटैचमेंट का सहारा लेता है।
2- शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जनजातीय कार्य विभाग में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी अटैचमेंट के लिए प्रयास करती है और अटैचमेंट करवाती है।
3- जिन पदों को लाभदायक माना जाता है वहां अधिकारी या कर्मचारी अपनी तैनाती के लिए अटैचमेंट का सहारा लेता है, जैसे स्वास्थ्य विभाग में अकाउंटेंट का पद एमपीडब्ल्यू को दे रखा है।
4- पुलिस विभाग में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एसडीओपी कार्यालय और एसपी कार्यालय में लंबे समय से तैनात है और इनकी यहां पर पोस्टिंग भी अटैचमेंट के माध्यम से है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 16 मई 2026


जहाजों पर हमले के खिलाफ भारत का कड़ा रुख, कहा- जवाब मिलेगा
बंगाल में चुनावी माहौल गर्म, शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी को घेरा
हीटवेव से निपटने के लिए 20 शहरों में विशेष रणनीति, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट