(बैतूल) अरे... डॉ. श्याम सोनी ने तो एमपीईबी की जमीन पर अतिक्रमण भी कर रखा है..! , - मामले को लेकर एमपीईबी ने संज्ञान भी लिया लेकिन अतिक्रमण नहीं हटवाया
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। डॉ. श्याम सोनी को लेकर एक ओर खुलासा यह है कि वे अतिक्रमणकारी भी है, उन्होंने एमपीईबी की जमीन पर अतिक्रमण करने की जबरदस्त हिम्मत दिखाई है। सबसे बड़ी बात यह है कि अतिक्रमण का मामला एमपीईबी के अधिकारियों के संज्ञान में है और इसमें कागजी कार्रवाई भी हुई है, लेकिन वे अभी तक डॉ. श्याम सोनी का अतिक्रमण भी नहीं हटवा पाए है, स्थिति यह है कि डॉ श्याम सोनी एमपीईबी के अधिकारियों और सरकारी रिकार्ड दोनों को अपनी तथाकथित रजिस्ट्री के आधार पर ठेंगा दिखा रहे है। जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार डॉ. श्याम सोनी ने अपने सीम्स हॉस्पिटल के पीछे एमपीईबी की लगभग 400 वर्गफीट जमीन पर अतिक्रमण कर एक शौचालय का निर्माण किया है वहीं एक काम्प्रेशर हॉउस भी बना रखा है। यदि कोई दक्षिण संभाग एमपीईबी के कार्यालय में जाकर खड़ा हो जाए तो उसे यह किया गया अतिक्रमण स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। बताया तो यह भी जा रहा है कि डॉ. श्याम सोनी को इस संबंध में एमपीईबी द्वारा बकायदा नोटिस भी दिया गया था, लेकिन वे इस अतिक्रमण को खाली कराने में सफल नहीं हो पाए। अपनी पहुंच के दम पर डॉ. श्याम सोनी ने एमपीईबी की कार्रवाई को कहीं ना कहीं लंबित करवा लिया है।
- भोपाल की टीम ने भी आकर भी किया मौका मुआयना ...
जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार 10 अप्रैल को विद्युत वितरण कंपनी भोपाल से भी एक दल बैतूल आया था और उसने डॉ. श्याम सोनी के अतिक्रमण का मौका मुआयना किया और संभवत: पाया है कि यह अतिक्रमण एमपीईबी की भूमि पर ही है, लेकिन उसके बाद कार्रवाई नहीं हुई। वहीं डॉ. श्याम सोनी द्वारा यह साबित किया जा रहा है कि यह जमीन रास्ता है तो सवाल यह उठता है कि इस पर अतिक्रमण क्यों है? वहीं पड़ोसियों का तो कहना है कि रास्ता है तो खुला रहना चाहिए नहीं तो हम भी अतिक्रमण कर लेते है।
- इनका कहना...
इस जमीन को लेकर विभाग ने नोटिस जारी किया था, इस मामले में सीमांकन कराया जाना है जो हो नहीं रहा है। डॉ. श्याम सोनी एक तथाकथित रजिस्ट्री दिखाते है उसका भी सत्यापन होना है।
- भूपेन्द्र बघेल, ए सी, दक्षिण संभाग , एमपीईबी, बैतूल।
इस मामले में विभाग ने संज्ञान लिया था, विस्तृत जानकारी कार्यालय में पूरी फाईल देखकर बताउंगा। वैसे हमने अपनी तरफ से प्रक्रिया जरूर की थी।
- योगेन्द्र यादव, डी ई ,
दक्षिण संभाग, एमपीईबी, बैतूल।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 20 मई 2026


मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गूगल की टीम के साथ उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक बुधवार 20 मई को
मध्यप्रदेश में समय सीमा से पहले नक्सलवाद की समाप्ति में सफलता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ममता-कांग्रेस की खींचतान पड़ी भारी? बंगाल में TMC की हार पर उठे सवाल
पुणे सीट को लेकर महायुति में खींचतान, NCP-BJP आमने-सामने
पति और सास पर प्रताड़ना के आरोप, ऐश्वर्या केस ने मचाई सनसनी