(बैतूल) पटवारी कहते है कि खसरा चढ़ा दिया पर सिस्टम पर ई-टोकन में दिख ही नहीं रहा , - हैरान-परेशान हो रहे है किसान और उनकी सुनने वाला कोई नहीं
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। सरकार ने अब खाद व्यवस्था में ई-टोकन सिस्टम लागू किया है, यह सिस्टम किसानों के सरकार द्वारा बनाई गई किसान आईडी से आपरेट हो रहा है। जब बैतूल जिले में राजस्व महाअभियान 1.0 और राजस्व महा अभियान 2.0 में किसानों की आईडी बनाई जा रही थी तो अधिकारियों ने अपना प्रदर्शन दिखाने और रैकिंग के चक्कर में आईडी तो बना दी पर उसमें खसरे चढ़ाने में घोर लापरवाही की? उसका खामियाजा अब किसान भुगतान रहे है। जब ई-टोकन मामले में यह सामने आया कि आईडी में खसरे ही नहीं चढ़े तो आनन-फानन में आदेश-निर्देश जारी किए गए और पटवारियों को आदेश दिए गए कि जल्द से जल्द खसरे चढ़ाए। चूंकि यह तो छोटा कोई काम नहीं था और दो-चार दिन में होने वाला भी नहीं है। इसलिए पटवारियों ने ही जितने संभव हो सके उतने तो चढ़ा दिए, लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में किसानों की आईडी में खसरे नहीं चढ़ाए है। इसलिए ई-टोकन सिस्टम में जब किसान खाद लेने दुकान या सोसायटी पहुंच रहा है तो सामने आ रहा है कि सिस्टम में उसके खसरे ही नहीं दिख रहे है इसलिए उसे खाद नहंी मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि जब इस संबंध में पटवारी और तहसीलदार से बात करें तो वे कह देते है कि हमने तो आपके खसरे चढ़ा दिए है अब क्यों नहीं दिख रहे हमें नहीं मालूम? इस स्थिति में किसान खाद के लिए हैरान परेशान है। वहीं सिस्टम में ई-टोकन में एक हेक्टेयर पर 2 बोरी यूरिया और एक बोरी डीएपी दिया जा रहा है इससे भी किसान असंतुष्ट है। किसानों का कहना है कि सरकार बिना किसी तैयारी और ट्रायल के इस तरह से जो सिस्टम लाती है उसमें किसान परेशान तो होता ही है, ब्लेक मार्केटिंग का भी शिकार बनता है। वर्तमान में कई किसान आईडी में खसरे नहीं चढऩे से परेशान हालत में नजर आ रहा है और उनकी कहीं कोई सुनवाई भी नहीं।
- केस स्टडी : 8 दिन पहले भी खसरा नहीं दिख रहा था और अभी भी नहीं दिख रहा...
मिलानपुर निवासी कृषक पंकज कापसे, विनायक कापसे और संदीप कापसे ने बताया कि किसान आईडी तो बनी हुई है और ई-टोकन भी है, लेकिन जब वे खाद लेने दुकान पर पहुंचे तो वहां सिस्टम में ई-टोकन में उनके खसरे ही नहीं दिखा रहा था। पिछले 8 दिन से यही स्थिति है और उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है। जब उन्होंने पटवारियों और तहसीलदार से संपर्क किया गया तो यही बताया कि खसरे तो हमने चढ़ा दिए। यदि चढ़ा दिए तो दिख क्यों नहीं रहे?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 22 मई 2026


प्रदेश में नागरिकों को लोक परिवहन सुविधा के लिये सुगम परिवहन सेवा योजना शीघ्र प्रारंभ करे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी हाईवे नेटवर्क का लिया जायजा, रखरखाव पर दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री इन्दर सिंह परमार ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
(बैतूल) पटवारी कहते है कि खसरा चढ़ा दिया पर सिस्टम पर ई-टोकन में दिख ही नहीं रहा , - हैरान-परेशान हो रहे है किसान और उनकी सुनने वाला कोई नहीं
इबोला को लेकर बढ़ी चिंता, दिल्ली एयरपोर्ट पर हेल्थ जांच के आदेश