(बैतूल) सीएमओ नवनीत पांडे के नेतृत्व में बैतूल ने रचा सफलता का नया रिकॉर्ड , - पीएम स्वनिधि 2.0 योजना में बैतूल ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
- स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने में नगर पालिका बैतूल की बड़ी उपलब्धि ,
- उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर भोपाल में बैतूल नगर पालिका को मिला सम्मान
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि 2.0 (पीएम स्वनिधि 2.0) योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में नगर पालिका परिषद बैतूल ने पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। योजना के प्रभावी संचालन और उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय भोपाल के आयुक्त संकेत भोंडवे (आईएएस) द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैतूल जिले ने योजना के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 61.87 प्रतिशत प्रगति दर्ज करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी बैतूल जिला उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहा था और इस वर्ष पुनः शानदार प्रदर्शन कर अपनी कार्यकुशलता साबित की है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद बैतूल की टीम ने योजना का सफल क्रियान्वयन करते हुए स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में नगर पालिका की सक्रिय भूमिका को इस सफलता का प्रमुख आधार माना जा रहा है।
नगर पालिका प्रशासन ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाता रहेगा।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 27 मई 2026


चीन के साथ रिश्तों को प्राथमिकता? पीएम रहमान की पहली विदेश यात्रा पर नजरें
असम विधानसभा में बड़ा फैसला, यूनिफॉर्म सिविल कोड से जुड़ा विधेयक पास
(बैतूल) सीएमओ नवनीत पांडे के नेतृत्व में बैतूल ने रचा सफलता का नया रिकॉर्ड , - पीएम स्वनिधि 2.0 योजना में बैतूल ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
पोस्टिंग कराने के बदले 4 लाख रुपये मांगने का आरोप, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
आसमान में उड़ान, फिर अचानक क्रैश! दर्जनों ड्रोन के गिरने से मचा हड़कंप