बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। कुपोषण को लेकर वर्षो से चली आ रही सरकारी लड़ाई में जो आंकड़ों का खेल है वह समय-समय पर अलग-अलग शब्दों के माध्यम से बयां किया जाता है। सभी अतिकुपोषित, कुपोषित जैसे शब्द आंकड़ों के लिए उपयोग किए जाते थे, अब कुपोषण को सरकारी सिस्टम ने सेम, मेम और एसयूडब्ल्यू जैसे शब्दों से परिभाषित किया जा रहा है। कुपोषण को परिभाषित करने के शब्द बदलते रहे है, लेकिन कुपोषण खत्म नहीं हुआ। हालांकि बैतूल जिले में महिला बाल विकास यह दावा करता है कि बैतूल जिले में जो स्थिति है वह प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कुपोषण के औसत से कम है। अब इसमें कितनी सच्चाई है यह तो विभाग ही जाने, लेकिन आंकड़े बता रहे है कि कुपोषण से सरकारी लड़ाई और सेम, मेम के बीच घूम रही है। 

- क्या है सेम की परिभाषा...
कुपोषण में सैम का मतलब स्द्ग1द्गह्म्द्ग ्रष्ह्वह्लद्ग रूड्डद्यठ्ठह्वह्लह्म्द्बह्लद्बशठ्ठ (गंभीर तीव्र कुपोषण) होता है? यह कुपोषण का सबसे चरम और खतरनाक रूप है, जिसमें बच्चे की लंबाई के अनुपात में उसका वजन बहुत कम हो जाता है और शरीर की मांसपेशियां गंभीर रूप से कमजोर हो जाती हैं।

- क्या है मेम की परिभाषा...
बच्चों में मैम के बारे में सुनते हैं, तो इसका मतलब होता है:रूशस्रद्गह्म्ड्डह्लद्ग ्रष्ह्वह्लद्ग रूड्डद्यठ्ठह्वह्लह्म्द्बह्लद्बशठ्ठ (मध्यम तीव्र कुपोषण) बच्चों में कुपोषण की वह अवस्था है जहाँ बच्चा अपनी लंबाई के हिसाब से सामान्य से थोड़ा दुबला-पतला होता है?

- क्या है एसयूडब्ल्यू की परिभाषा...
पोषण और चिकित्सा की भाषा में स्ङ्ख का मतलब स्द्ग1द्गह्म्द्गद्य4 ठ्ठस्रद्गह्म्2द्गद्बद्दद्धह्ल (गंभीर रूप से कम वजन वाला) होता है। यह शब्द मुख्य रूप से छोटे बच्चों में कुपोषण (रूड्डद्यठ्ठह्वह्लह्म्द्बह्लद्बशठ्ठ) को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

- इन आंकड़ों से समझे कुपोषण की स्थिति...
1 - माह अप्रैल 2026 की स्थिति में जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग में 1 लाख 17 हजार 729 बच्चों को बच्चों की कुल संख्या में से 1 लाख 17 हजार 355 का परीक्षण किया गया। 
2 - इनमें से सेम श्रेणी में 1797 बच्चे चिन्हित किए गए। जबकि मेम श्रेणी में 8344 बच्चे चिन्हित किए गए। वहीं एसयूडब्ल्यू श्रेणी में 5554 बच्चे चिन्हित हुए। 
3 - सेम में सर्वाधिक प्रतिशत चिचोली में 2.12 फीसदी है वहीं मेम में सर्वाधिक प्रतिशत चिचोली में ही 8.24 है। वहीं एसयूडब्ल्यू में भीमपुर में 9.18 फीसदी है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 02 जून 2026