(बैतूल) समीक्षा के कारण बस छूट जाने पर महिला कर्मचारियों ने व्हाटसएप पर जाहिर किया दर्द , - कलेक्टर ने सोमवार शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक जिला पंचायत में पंचायतों के कामकाज को लेकर की थी समीक्षा
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। आगामी 01 जुलाई से मनरेगा पूरी तरह से वीबीजीरामजी हो जाएगा और इसके पहले 30 जून तक मनरेगा के तमाम कामों की सीसी जारी करने को लेकर मनरेगा परिषद का लगातार दबाव है और इसी दबाव में जिला पंचायत सीईओ ना होने पर कलेक्टर को यह जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है, वे अपने मूल कामकाज से समय निकालकर मनरेगा और पंचायतों के काम पर भी फोकस कर रहे है। पिछले 15 दिनों में दो बार मैराथान बैठक जिला पंचायत में ले चुके है। सोमवार को भी कलेक्टर ने जब मनरेगा और पंचायतों की अन्य योजनाओं से जुड़े कर्मचारी और प्रभारियों की बैठक ली तो यह बैठक शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चली। बैठक लंबी चलने के कारण जो महिला कर्मचारी या अधिकारी इस बैठक में शामिल होने मुलताई, भैसदेही या अन्य दूरदराज से आई उनकी बस चूक गई और इस स्थिति में उन्होंने जिला पंचायत के ऑफिशियल व्हाटसएप ग्रुप पर अपनी पीड़ा जाहिर की। एक महिला एपीओ ने लिखा कि बस निकल गई रात 8 बजे आखरी बस फौजदार थी। उन्होंने यह बात जिला पंचायत में सीईओ के प्रभार में चल रही इंदिरा मेहतो को इंगित करते हुए लिखी, जिससे कि वे कलेक्टर को महिला कर्मचारियों की समस्या से अवगत करा सके।
- कारगिल चौक पर आकर अपना दर्द व्हाटसएप पर किया साझा...
बताया गया कि चार महिला एपीओ, ए ए पीओ स्तर की अधिकारी मीटिंग के बाद दौड़ते भागते बस स्टेण्ड पहुंची और वहां से बस निकल गई, इसके बाद वे ऑटो से कारगिल चौक आई लेकिन यहां से भी बस निकल गई, इसके बाद उन्होंने अपना मैसेज डाला। फिर वे यहां से रेलवे स्टेशन पहुंची जहां से उन्होंने रात 11 बजे अपने गंतव्य के लिए ट्रेन पकड़ी। 15 दिन पहले भी जो समीक्षा बैठक हुई थी वह भी इसी तरह देर रात तक चली थी इस वजह से भी उनके अंदर गुस्सा था।
- 6 माह में दो माह का वेतन मिला पर दबाव है पूरा...
मनरेगा और अन्य योजनाओं से जुड़े कर्मचारियों को 6 माह से वेतन नहंी मिला था जिसमें से अब दो माह का वेतन दिया गया है। उस पर मनरेगा के लंबित 22 हजार काम पूरा कर सीसी जारी करने का पूरा दबाव है। यह दबाव मनरेगा परिषद से ही है। मनरेगा से जुड़े इन कर्मचारियों और अधिकारियों का कहना है कि एक तरफ तो बजट की कमी है ऊपर से इस तरह का दबाव मानसिक तनाव दे रहा है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 03 जून 2026


रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश