(बैतूल) विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाली में होगा नदी स्वच्छता अभियान , - अखिल विश्व गायत्री परिवार का पर्यावरण सुरक्षा हेतु अभिनव प्रयास
बैतूल (हेडलाइन)/नवल वर्मा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरीतिमा संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और निर्मल गंगा अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम छोटा महादेव ग्राम भोपाली में 5 जून को प्रातः 7.30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। जिला पर्यावरण प्रभारी नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने बताया कि देनवा नदी भोपाली में श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े हुए कचरे, पन्नी, आदि से जल का प्रवाह अवरुद्ध हो रहा है और गंदगी भी हो रही है । बारिश के पूर्व नदी की स्वच्छता होना जरूरी जा । इसलिए छोटा महादेव जैसे पवित्र व जागृत स्थल की स्वच्छता हेतु विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले भर के हर तहसील के स्वयंसेवी परिजन शामिल होंगे। युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुप वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सांकेतिक रूप से कुछ पौधों का रोपण भी किया जाएगा साथ ही राष्ट्रीय कवि और पर्यावरण प्रेमी पुष्पक देशमुख के माध्यम से बेल के 1001 बीजों का रोपण भी किया जाएगा । जिला समन्वय समिति बैतूल के जिला समन्वयक रवि शंकर पारखे ने बताया की पूर्व जिला समन्वयक और मार्गदर्शक डॉ कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी उक्त स्थल पर किया जाएगा जिसमें आगामी महीनों के लिए दिए गए कार्यों की जानकारी और पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। घोड़ा डोंगरी तहसील समन्वयक डॉ मनोज पाटणकर ने सभी परिजनों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
जिला समन्वय समिति के अजय पवार ने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम में जिला समन्वय समिति के समस्त परिजन, सभी तहसील समन्वयक, सभी सह समन्वयक, तहसीलों के पर्यावरण प्रभारी, युवा प्रकोष्ठ के तहसील प्रभारी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को उपस्थित होना अनिवार्य है।


भोपाल मंडल में RPF का बड़ा अभियान, 346 लोगों पर हुई कार्रवाई
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई ने देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील
(बैतूल) "आकाशवाणी @ 90” युवा आउटरीच इनिशिएटिव के अंतर्गत तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का 05 जून को होगा आयोजन
(बैतूल) जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ पर जरूरतमंदों को कराया भोजन, दिया सेवा का संदेश , - दीनदयाल रसोई में भाजपा नेताओं ने मनाया जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ
(बैतूल) विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाली में होगा नदी स्वच्छता अभियान , - अखिल विश्व गायत्री परिवार का पर्यावरण सुरक्षा हेतु अभिनव प्रयास