(बैतूल) जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ पर जरूरतमंदों को कराया भोजन, दिया सेवा का संदेश , - दीनदयाल रसोई में भाजपा नेताओं ने मनाया जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । अपने जीवन के विशेष अवसरों को समाजसेवा से जोड़ने की प्रेरणादायक पहल करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल ने अपने जन्मदिन तथा भाजपा कोठीबाजार मंडल के महामंत्री एवं नगर पालिका बैतूल के नवनियुक्त एल्डरमैन सावन शेषकर ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर दीनदयाल रसोई बैतूल में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर अपने खास दिन को यादगार बनाया।
इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जीवन के महत्वपूर्ण अवसर व्यक्तिगत खुशी तक सीमित नहीं रहने चाहिए, उन्हें समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के साथ साझा करना चाहिए। दीनदयाल रसोई जैसे सेवा कार्यों से जरूरतमंद लोगों को सहायता मिलती है और समाज में परोपकार की भावना भी मजबूत होती है।
- दीनदयाल रसोई में सहयोग की अपील
कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ तथा अपने पूर्वजों की स्मृति में दीनदयाल रसोई में जरूरतमंदों को भोजन कराने जैसी सेवा गतिविधियों में भागीदारी करें। इससे जरूरतमंदों को सहायता मिलेगी और समाज में सेवा एवं संवेदनशीलता की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।
- सेवा को बनाया उत्सव का माध्यम
दीनदयाल रसोई में आयोजित यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण बनकर सामने आई। उपस्थित लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और दूसरों को भी जनसेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।


भोपाल मंडल में RPF का बड़ा अभियान, 346 लोगों पर हुई कार्रवाई
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई ने देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील
(बैतूल) "आकाशवाणी @ 90” युवा आउटरीच इनिशिएटिव के अंतर्गत तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का 05 जून को होगा आयोजन
(बैतूल) जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ पर जरूरतमंदों को कराया भोजन, दिया सेवा का संदेश , - दीनदयाल रसोई में भाजपा नेताओं ने मनाया जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ
(बैतूल) विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाली में होगा नदी स्वच्छता अभियान , - अखिल विश्व गायत्री परिवार का पर्यावरण सुरक्षा हेतु अभिनव प्रयास