(बैतूल) "आकाशवाणी @ 90” युवा आउटरीच इनिशिएटिव के अंतर्गत तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का 05 जून को होगा आयोजन
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। आकाशवाणी बैतूल द्वारा रेडियो के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “आकाशवाणी @ 90” युवा आउटरीच इनिशिएटिव के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05 जून 2026 को श्री बालाजी प्रोद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान बैतूल में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास एवं समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को विभिन्न समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकाशवाणी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को आकाशवाणी के लोकप्रिय कार्यक्रम “युववाणी” में अपनी प्रस्तुति देने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा ।
आकाशवाणी बैतूल के कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण चौरे ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को मंच प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को निखारना है। कार्यक्रम प्रमुख श्री सचिन भागवत ने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। यह आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करेगा।


भोपाल मंडल में RPF का बड़ा अभियान, 346 लोगों पर हुई कार्रवाई
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई ने देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील
(बैतूल) "आकाशवाणी @ 90” युवा आउटरीच इनिशिएटिव के अंतर्गत तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का 05 जून को होगा आयोजन
(बैतूल) जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ पर जरूरतमंदों को कराया भोजन, दिया सेवा का संदेश , - दीनदयाल रसोई में भाजपा नेताओं ने मनाया जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ
(बैतूल) विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाली में होगा नदी स्वच्छता अभियान , - अखिल विश्व गायत्री परिवार का पर्यावरण सुरक्षा हेतु अभिनव प्रयास