(बैतूल) बालाजी से क्षमा प्रार्थना के साथ मंदिर में श्रध्दालुओं का प्रवेश शुरू , - मारपीट करने वाले आरोपियों ने भगवान बालाजी से क्षमा मांगी
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । कल गुरुवार 4 जून की दोपहर भारत के पांचवेधाम श्री रूकमणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम बैतूल में कुछ लोगों के व्दारा मंदिर के सेवादार के साथ मारपीट की गई थी। इसकी पुलिस रिपोर्ट के साथ मंदिर प्रबंधन ने मंदिर आम श्रध्दालुओं की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए बंद कर दिया था। वहीं आज शुक्रवार को ही राष्ट्रीय हिन्दू सेना समेत काफी लोगों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर कठोर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की।

इसके बाद सिख समाज के प्रतिष्ठित व्यवसायी मंजीत सिंह साहनी और सुखदर्शन सिंह ने सभी मारपीट करने वाले लोगों से संपर्क कर उन्हें बालाजीपुरम लेकर आए। इसके बाद यहां बालाजीपुरम संस्थापक सेम वर्मा के अलावा मंदिर से जुड़े काफी लोग मौजूद थे। सभी लोगों ने भगवान बालाजी की आरती की और कल की घटना के लिए क्षमा प्रार्थना की। श्री साहनी जी और सभी ने मिलकर मंदिर का ताला खोला और आम श्रध्दालुओं का आना जाना आरंभ किया। सिख संगत के सभी लोगों ने आगामी समय में मंदिर की सुरक्षा का भी संकल्प लिया। इस दौरान बैतूल एसडीओपी सुनील लाटा भी पहुंचे और मंदिर प्रबंधन की मांग पर स्थायी पुलिस चौकी की मांग को जल्द ही पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बालाजीपुरम संस्थापक सेम वर्मा ने सिख संगत के व्दारा मंदिर सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने और मंदिर के सभी के दर्शन के लिए आरंभ होने को भगवान बालाजी की कृपा बताया।


सीमाओं पर डिजिटल पहरा, BSF-SSB क्षेत्रों में लागू होगा स्मार्ट बॉर्डर मॉडल
(बैतूल) परम डिस्ट्रीब्यूटर्स रेत कंपनी ने चलाया पौधारोपण महाअभियान, टांगनामाल से धपाड़ा स्कूल तक रोपे 2 हजार पौधे , हरियाली से संवरेगा क्षेत्र, संरक्षण का भी लिया संकल्प
(बैतूल) बालाजी से क्षमा प्रार्थना के साथ मंदिर में श्रध्दालुओं का प्रवेश शुरू , - मारपीट करने वाले आरोपियों ने भगवान बालाजी से क्षमा मांगी
(बैतूल) श्री बालाजी कॉलेज की बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा आर्या गुप्ता बनेंगी एक दिन की आर जे , - आकाशवाणी @ 90” युवा आउटरीच इनिशिएटिव के अंतर्गत तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित
राज्यसभा चुनाव पर गरमाई सियासत, विजयवर्गीय ने तीसरे उम्मीदवार को लेकर दिया संकेत