(बैतूल) परम डिस्ट्रीब्यूटर्स रेत कंपनी ने चलाया पौधारोपण महाअभियान, टांगनामाल से धपाड़ा स्कूल तक रोपे 2 हजार पौधे , हरियाली से संवरेगा क्षेत्र, संरक्षण का भी लिया संकल्प
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए परम डिस्ट्रीब्यूटर्स रेत कंपनी ने व्यापक पौधारोपण अभियान चलाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। कंपनी द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर करीब 2000 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ और क्षेत्रवासियों ने पौधारोपण में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
अभियान के तहत टांगना माल, मोती ढाना, पाठई रोड, शाहपुर गुवाड़ी तथा धपाड़ा स्कूल परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और कंपनी के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। पौधारोपण के साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया ताकि भविष्य में ये पौधे बड़े होकर पर्यावरण संतुलन को मजबूत कर सकें।
अभियान में जिला खनिज अधिकारी भागवत नागवंशी, जनपद पंचायत सीईओ फिर्दोष शाह, जनपद सदस्य भूरेलाल चौहान, रोजगार सहायक अशोक पाटनकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं परम डिस्ट्रीब्यूटर्स रेत कंपनी के जनरल मैनेजर सतीश सिंह जादौन, प्रमोद सिंह, मन्नू सिकरवार, चंद्र प्रकाश मिश्रा, अंकुर भदौरिया, दिलीप द्विवेदी तथा कुलदीप चौहान ने अभियान के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है पौधारोपण: भागवत नागवंशी
जिला खनिज अधिकारी भागवत नागवंशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष हरियाली बढ़ाने के साथ जीवन के लिए आवश्यक शुद्ध वायु और संतुलित वातावरण भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सभी नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
परम डिस्ट्रीब्यूटर्स रेत कंपनी के जनरल मैनेजर सतीश सिंह जादौन ने कहा कि सभी के सहयोग से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी ताकि उनका बेहतर विकास हो सके। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।
- विद्यालय परिसर में भी हुआ पौधारोपण
धपाड़ा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कमलेश वर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने प्रत्येक पौधे की देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।


अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान