राष्ट्रीय दिव्य दुनिया के लिए यह गर्व और आत्ममंथन का अवसर है कि आपका अपना समाचार पत्र सफलतम 14 वर्ष पूर्ण कर 15 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर हम बैतूल जिले के अपने सम्मानित पाठकों, विज्ञापनदाताओं, शुभचिंतकों और आम जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके विश्वास और सहयोग ने हमारी इस यात्रा को संभव बनाया।
सीमित संसाधनों के बावजूद हमने हमेशा पत्रकारिता को केवल खबरों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि जनसरोकारों, सामाजिक सरोकारों और आम नागरिकों की आवाज को प्राथमिकता देने का प्रयास किया। सत्ता, व्यवस्था और समाज से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ अपनी बात रखने की हमारी कोशिश को पाठकों ने लगातार सराहा और मजबूती दी। इन 14 वर्षों में राष्ट्रीय दिव्य दुनिया ने हर उस विषय को उठाने का प्रयास किया जो जनता के हित से जुड़ा था, चाहे किसानों की समस्याएं हों, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे हों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं की खामियां हों या फिर समाज की सकारात्मक पहल हमने हमेशा सच को सामने लाने और लोगों की आवाज बनने का प्रयास किया है।
आज जब हम 15वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, तो यह केवल एक वर्षगांठ नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारियों का विस्तार भी है, बदलते दौर में पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन हमारा संकल्प पहले की तरह स्पष्ट है - सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पाठकों के विश्वास पर खरा उतरना। राष्ट्रीय दिव्य दुनिया परिवार एक बार फिर सभी पाठकों, विज्ञापनदाताओं और सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद करता है। आपका यही स्नेह, विश्वास और सहयोग हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भी यह संबंध और अधिक मजबूत होगा तथा हम समाज और जनता के हित में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा के साथ निभाते रहेंगे।