(बैतूल) बैतूल कलेक्टर डॉ. सोनवणे के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, - नागरिकों को किया आगाह, किसी भी प्रकार की राशि का नहीं करें लेन-देन
बैतूल (हेडलाइन)/ नवल वर्मा। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के नाम, फोटो एवं पद का दुरुपयोग कर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप तथा अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से धनराशि की मांग की जा रही है। यह गतिविधि पूर्णतः फर्जी एवं धोखाधड़ीपूर्ण है।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा विदेशी नंबरों जैसे +66 अथवा अन्य संदिग्ध नंबरों से संपर्क कर लोगों से किसी व्यक्ति के लिए तत्काल भुगतान करने और बाद में राशि वापस करने का झांसा देकर पैसे मांगे जा रहे हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों एवं शासकीय अधिकारियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश, कॉल अथवा सोशल मीडिया पोस्ट पर विश्वास न करें तथा किसी भी प्रकार की धनराशि का लेन-देन न करें। यदि इस प्रकार का कोई मामला सामने आता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस एवं साइबर सेल को दें, ताकि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 16 जून 2026


प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत