बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के बैतूल आगमन पर हेलीपेड परिसर में उनका गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया। आगमन पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 
इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री डी.डी. उइके, जिले के प्रभारी एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी राष्ट्रपति महोदया का आत्मीय अभिनंदन किया।
    प्रोटोकॉल के अनुसार अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे तथा पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का स्वागत कर उनका अभिवादन किया।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 18 जून 2026