(बैतूल) पन्द्रह वर्ष में बैतूल जिले में 43 हजार 252 परिवार और करीब 3 लाख जनसंख्या बढ़ी , - बैतूल जिले में अब जनसंख्या 18.50 लाख को पार कर जाएगी जो 2011 में 15,75,362 थी
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण किया गया, करीब डेढ़ माह चली एक्सरसाईज में जनगणना वाली टीम ने गांव-गांव, गली-गली, शहर-शहर और घर-घर जाकर जो डेटा जुटाया उससे यह सामने आ रहा है कि पिछले 15 वर्ष में मकान या भवन के मामले में क्या बदलाव आया है। इसके साथ ही यह भी सामने आ रहा है कि पिछले 15 वर्ष में कितने परिवार बढ़ गए है। अब इसके बाद जो जनगणना होगी उसमें प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी और उससे भी कई नए तथ्य उभरकर सामने आएंगे। फिलहाल 2011 और 2026 के मकाना सूचीकरण के आंकड़ों से यह सामने आ रहा है कि लगभग 43 हजार 252 नए परिवार विगत 15 वर्षो में बढ़े है। यदि जोड़ घटाना किया जाए तो औसतन इन 15 वर्षो में बैतूल जिले में लगभग 3 लाख जनसंख्या वृद्धि सामने आती है।
- अब 3 लाख 73 हजार 84 आवास या भवन...
अप्रैल और मई माह में जनगणना के तहत हुई एक्सरसाईज में 10 नगरीय निकाय सहित 10 जनपदों के अंतर्गत आने वाली 556 पंचायतों में लगभग 3 लाख 73 हजार 84 नए भवन या आवास दर्ज किए गए है। जबकि वर्ष 2011 में हुई जनगणना में मकान सूचीकरण में लगभग 3 लाख 29 हजार 832 मकान या आवास दर्ज किए गए थे। यदि जोड़ घटाना किया जाए तो यह अंतर लगभग 43 हजार 252 का है। इस अंतर के आधार पर यह माना जाएगा कि 43 हजार 252 परिवार इन 15 वर्षो में बढ़ गए है।
- 2011 की जनगणना में यह थी स्थिति...
1 - 2011 की जनगणना के अनुसार, बैतूल जिले की कुल जनसंख्या 15,75,362 थी ।
2 - इस आबादी में 7,99,236 पुरुष और 7,76,126 महिलाएँ थीं।
3 - बैतूल जिले से जुड़े 2011 के कुछ अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े इस प्रकार हैं : जनसंख्या वृद्धि (दशकीय) : 12.92 'लिंगानुपात : 971 महिलाएँ प्रति 1000, पुरुष साक्षरता दर : 68.90' जन घनत्व : 157 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
- इस तरह के भी फैक्ट आए सामने...
1 - जनगणना के तहत मकान सूचीकरण में यह भी सामने आया कि शासकीय योजना के तहत बने शौचालय को लोगों ने अपने उपले और भूसा रखने का स्थान बना रखा है।
2 - ग्रामीण क्षेत्र में आवास पक्के हो रहे है लेकिन जीवन शैली में विशेषकर लोग व्यवहार में अभी भी ग्रामीण क्षेत्र की छाप दिखाई देती है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 24 जून 2026


लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
स्विगी के शेयरों पर दबाव, कंपनी के बड़े ऐलान के बाद निवेशकों ने बेचे स्टॉक