बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। नगर परिषद शाहपुर नगरपरिषद में पदस्थ प्रभारी सीएमओ साहेबराव पंडाग्रे अब उच्च श्रेणी सीएमओ के रूप में पदोन्नत हो गए है, उन्हें नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रेणी "ख" को मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रेणी "क" के पद पर पदोन्नत किया गया है। 
गौरतलब है कि अपनी कुशल कार्यप्रणाली के लिए जाने जाने वाले एस. आर. पंडाग्रे इसके पूर्व बैतूलबाजार नगर परिषद में अपनी कार्यकुशलता से अच्छे खासे लोकप्रिय रह चुके है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 17 जुलाई 2026