(बैतूल) ठेका टर्मिनेट पर कपिल शर्मा का प्लांट रेस्टहाउस से नहीं हटवा रहा पीडब्ल्यूडी , - ठेेकेदार की बनाई दोनों व्हाईट टॉप सडक़ उपलब्धि की जगह आफत बन गई
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल शहर में थाना चौक से शिवाजी चौक तक व्हाईट टॉप सडक़ बनाए जाने के लिए ठेकेदार कपिल शर्मा को रेस्टहाउस के पीछे खाली पड़ी दो एकड़ की जमीन में आरएमसी प्लांट लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने गुपचुप तरीके से जमीन दे दी। मामला खासा तूल पकड़ा, लेकिन उस प्लांट को नहीं हटवाया गया। वहीं दूसरी व्हाईट टॉप सडक़ गाड़ाघाट से कारगिल चौक जिसे कपिल शर्मा ही बना रहा था वह पीडब्ल्यूडी द्वारा टर्मिनेट कर दी गई है। अब ऐसी स्थिति में कपिल शर्मा के पास पीडब्ल्यूडी का व्हाईट टॉप सडक़ का कोई प्रोजेक्ट नहीं है। इसलिए अब कपिल शर्मा द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगाए गए आरएमसी प्लांट को तत्काल हटाया जाना चाहिए ,लेकिन पीडब्ल्यूडी ऐसा नहीं कर रही है?
- ठेकेदार ने दोनों व्हाईट टॉप सडक़ तकनीकी मापदंड ताक पर रखकर बनाई...
1 - कोठीबाजार में थाना चौक से लल्ली चौक तक सबसे पहली बनाई गई व्हाईट टॉप सडक़ में सडक़ का टॉप उड़ चुका है और गिट्टी नजर आ रही है, वहीं जगह-जगह दरार भी अब दिखने लगी है।
2 - ठेकेदार द्वारा थाना चौक से लल्ली चौक तक जो पेविंग ब्लॉक लगाए थे वे अभी से उखडऩा शुरू हो गए है।
3 - नगरपालिका से शिवाजी चौक तक साईड सोल्डर के लिए मुरूम की जगह लाल मिट्टी का उपयोग किया गया। अब यह लाल मिट्टी बारिश में बहकर सडक़ पर फैल गई है और कीचड़ फैला रही है।
4 - गाड़ाघाट से लेकर पुरानी दारू दुकान तक ठेकेदार ने टेण्डर शर्तो के विपरीत पेवर मशीन की जगह हेण्डमेक सडक़ का निर्माण किया जिससे सडक़ की चौड़ाई स्टीमेट के अनुसार नहीं है।
5 - सडक़ निर्माण में गाड़ाघाट से टिकारी अखाड़े तक पर्याप्त तराई नहीं की गई जिससे सडक़ की गुणवत्ता पर सीधा असर दिखाई दे रहा है।
- पीसीबी ने नोटिस दिया, लेकिन ठेकेदार पर नहीं बनाया प्रकरण...
पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में आरएमसी प्लांट लगाए जाने को लेकर पीसीबी क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा ने ठेकेदार कपिल शर्मा और पीडब्ल्यूडी को बकायदा नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय का तबादला हो गया और कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी गई।
- किन शर्तो और प्रक्रिया में जमीन दी इसका खुलासा नहीं...
पीडब्ल्यूडी ने इतनी बेशकीमती जमीन उपयोग करने के लिए ठेकेदार कपिल शर्मा को किन शर्तो और नियमों के तहत यह जमीन आवंटित की इसका आज तक खुलासा नहीं हुआ है। इसको लेकर तरह-तरह के आरोप लगते है, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने कभी जवाब नहीं दिया।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 24 जुलाई 2026


स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
(बैतूल) ठेका टर्मिनेट पर कपिल शर्मा का प्लांट रेस्टहाउस से नहीं हटवा रहा पीडब्ल्यूडी , - ठेेकेदार की बनाई दोनों व्हाईट टॉप सडक़ उपलब्धि की जगह आफत बन गई
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव