भोपाल । मध्य प्रदेश के निगम -मंडल अध्यक्षों का वेतन, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन से भी कम है। मध्य प्रदेश सरकार निगम एवं मंडलों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षओँ का मानदेय बढ़ाने और पेंशन देने पर विचार कर रही है। निगम मंडल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होती है। अभी निगम और मंडल के अध्यक्ष को 10000 रुपये प्रति माह मानदेय और 3000 रुपये भत्ता मिलता है। वहीं उपाध्यक्ष को 6500 रुपये मानदेय वो 3500 रुपये भत्ता दिया जाता है। कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा दिया जाता है। 
सरकार मानदेय को 5 गुना बढ़ाने पर विचार कर रही है। जो 50000 रुपये तक दिया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पेंशन देने पर भी विचार किया जा रहा है। 
उल्लेखनीय है, पंचायतों और नगरीय निकायों के पदाधिकारियों पार्षदों और अन्य के मानदेय बढ़ने के बाद,निगम एवं मंडलों के पदाधिकारी भी मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जल्द ही उन्हें भी बढ़ी दर पर मानदेय का भुगतान किया जाएगा। सरकार इस मामले में जल्द ही फैसला लेने जा रही है।