आर्थिक सहायता स्वीकृत
धमतरी : कलेक्टर नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। धमतरी तहसील के ग्राम पुरी निवासी बृजलाल निर्मलकर की विद्युत पोल के टूटे तार के सम्पर्क में आने की वजह से मृत्यु हो गई। इसके फलस्वरूप उनके पुत्र पुनउ राम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह कुरूद तहसील के ग्राम संकरी निवासी जगदीशराम साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती विराज बाई साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।


बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
(बैतूल) मरीजों के टेस्ट रिपोर्ट में छेड़छाड़ कर हार्टअटैक बताकर उसमें लगने वाले इंजेक्शन को लगाए बिना मोटी रकम वसूलते है डॉ. श्याम सोनी..!
(बैतूल) गुरु, भक्ति और आत्मबल से ही बदलती है तकदीर : सुधांशु महाराज
नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन