(बैतूल) लायंस क्लब बैतूल के अध्यक्ष बने बी.आर कुबड़े
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । लायंस क्लब बैतूल सिटी की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा हाल ही में संपन्न हुई। नामांकन समिति की बैठक में लायंस संविधान के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की गई। एमजेएफ लायन के. आर. देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन समिति द्वारा चुने गए पदाधिकारियों की सूची बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की गई थी, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके पश्चात नवगठित कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई।
इस वर्ष के लिए लायंस क्लब बैतूल सिटी के अध्यक्ष एमजेएफ लायन बी. आर. कुबड़े होंगे। सचिव पद की जिम्मेदारी एमजेएफ लायन अक्षय अग्रवाल को दी गई है, वहीं कोषाध्यक्ष लायन शिशिर चौधरी बनाए गए हैं। प्रथम उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन नीरजा श्रीवास्तव और द्वितीय उपाध्यक्ष लायन डॉ. संतोष जैसवाल को नियुक्त किया गया है। सह सचिव लायन प्रीति अग्रवाल और सह कोषाध्यक्ष लायन नीलम दुबे को बनाया गया है। प्रमुख समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति इस प्रकार की गई है, मेंबरशिप चेयरपर्सन एमजेएफ लायन रविंद्र कौर बग्गा, सर्विस ऐक्टिविटी चेयरपर्सन लायन डॉ. के. पी. पाटणकर, एलसीआईएफ चेयरपर्सन एमजेएफ लायन के. आर. देशमुख, मार्केटिंग चेयरपर्सन लायन राजेश कारे, हंगर ऐक्टिविटी चेयरपर्सन लायन अर्चना अग्रवाल, दृष्टि ऐक्टिविटी चेयरपर्सन लायन डॉ. वसंतकुमार श्रीवास्तव, डायबिटीज़ ऐक्टिविटी चेयरपर्सन लायन संगीता अवस्थी, चाइल्डहुड कैंसर ऐक्टिविटी चेयरपर्सन लायन अतुल गोठी, एनवायरनमेंट चेयरपर्सन लायन भगवंत बोहरपी, परमानेंट ऐक्टिविटी चेयरपर्सन लायन अनिल दुबे, ई-वेस्ट मैनेजमेंट चेयरपर्सन लायन राहुल पटेल, ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन लायन नीरज गलफट, पीस पोस्टर प्रतियोगिता चेयरपर्सन एमजेएफ लायन निर्मला डागा तथा को चेयरपर्सन लायन साधना हेंड, स्वास्थ्य ऐक्टिविटी चेयरपर्सन लायन डॉ. पुनीत श्रीवास्तव, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर लायन विवेक पटेल, ग्रीटिंग चेयरपर्सन लायन नीलम दुबे और एंटरटेनमेंट कमेटी चेयरपर्सन लायन कमलजीत सिंह बग्गा को बनाया गया है। अन्य पदाधिकारियों में टेलर लायन हरीश गड़ेकर और टेमर लायन बंटी वर्मा को शामिल किया गया है। डायरेक्टर्स के रूप में एमजेएफ लायन पी. एस. बग्गा (पीडीजी), एमजेएफ लायन रामप्रकाश गुगनानी, एमजेएफ लायन के. के. वर्मा, लायन जितेंद्र कपूर, लायन डॉ. अनिल गोठी, लायन मनीष ठाकुर, एमजेएफ लायन उषा द्विवेदी, एमजेएफ लायन एच. एस. रघुवंशी, एमजेएफ लायन अलका तातेड़, एमजेएफ लायन कश्मीरीलाल बत्रा, एमजेएफ लायन मोहन अग्रवाल, एमजेएफ लायन शोभा भट्ट, एमजेएफ लायन बृजमोहन भट्ट, लायन नरेन्द्र शुक्ला, लायन प्रताप देशमुख, एमजेएफ लायन संदीप गुप्ता, लायन राजीव भार्गव और लायन दिनेश महस्की की नियुक्ति की गई है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद लायंस क्लब बैतूल महक एवं लायंस क्लब बैतूल ऐमिगोस के सभी सदस्यों ने नव नियुक्त टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित