(बैतूल) @खबर अंदर की... - मेडम को यादव जी पर इतना भरोसा कि उन्हें तीन-तीन चार्ज दे दिए गए
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। लोक निर्माण विभाग को लेकर वहां के ठेकेदारों में एक ही बात की चर्चा होती है कि कोई भी काम ईई मेडम से हो तो बस प्रदीप बाबूजी को साध लो काम सीधा हो जाएगा? यह बात ऐसे ही नहीं कही जाती! इसकी वजह यह है कि प्रदीप यादव नामक उक्त लिपिक के पास विभाग में अकाउंटेंट, ऑडिट और बड़े बाबू का भी काम है?
ठेकेदार आपसी चर्चा में कहते है कि यह मेडम का ही भरोसा है कि बड़े बाबू रिटायर हुए तो उन्होंने किसी और पर भरोसा नहीं किया! तीसरी जिम्मेदारी भी प्रदीप यादव बाबूजी को दे दी? तमाम ठेकेदार पहले से ही प्रदीप यादव के टेलेंट को बखूबी जानते ही है, लेकिन उन्हें यह भी समझ आ गया है कि विभाग में कोई भी काम सीधा कराना हो तो इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं है, सीधे प्रदीप यादव बाबूजी के पास चले जाओ। प्रदीप यादव जी के लिए पहले इंजीनियर अखिलेश कवड़े प्रतिस्पर्धा में हो सकते थे, लेकिन अब उनका तबादला भैंसदेही हो गया है। हालांकि बैतूल डिवीजन के बहुत से मामलों में ठेकेदार अभी भी उनकी मदद ले ही लेते है।
प्रदीप यादव को लेकर ठेकेदारों से ही चर्चा में यह सामने आया कि पहले वे पीडब्ल्यूडी के अकाउंट देखने के साथ-साथ पीआईयू के अकाउंट भी देखा करते थे, मतलब उनकी काबिलियत का लाभ पहले पीआईयू के ठेकेदार भी ले चुके है! वो तो एसडीओ राकेश सार्वे को ईई का चार्ज मिलने के बाद इनकी अतिरिक्त काबिलियत को और बोझ को देखते हुए राकेश सार्वे ने इन्हें पीआईयू के अकाउंट की जिम्मेदारी से मुक्त कर केवल पीडब्ल्यूडी तक ही सीमित कर दिया। वैसे जो अकाउटेंट होता है वह ऑडिट नहीं कर सकता। यह सामान्य नियम है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 01 अगस्त 2025


राजस्थान पर जीत के बाद भावुक हुए KKR खिलाड़ी, वरुण ने बताई अंदर की बात
नागपुर शर्मसार: एनजीओ डायरेक्टर रियाज काजी गिरफ्तार, महिला कर्मियों ने खोली पोल
“शब्द कम पड़ जाएंगे…” श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की
टी20 में बड़ा प्रयोग! BCCI की नई रणनीति, दो टीमों की तैयारी