मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव को बड़ा हादसा टला: उड़ान से पहले हॉट एयर बैलून में आग लगी, अफरा-तफरी का माहौल
मंदसौरः मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव शनिवार सुबह एक बड़े हादसे में बाल बाल बचे। वे मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के साथ गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में हॉट एयर बैलून की सवारी करने वाले थे। हालांकि हवा की रफ्तार तेज होने के चलते बैलून उड़ नहीं सका। वहीं, जब उसमें हवा भरी जा रही थी तो वह नीचे झुक गया। इससे निचले हिस्से में आग लग गई। इसके ठीक नीचे सीएम मोहन यादव खड़े थे। सीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी अलर्ट हुए। दरअसल, सीएम मोहन यादव गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट में फेस्टिवल के चौथे संस्करण की शुरूआत करने पहुंचे थे। रात में हिंगलाज रिसॉर्ट रुके थे। यहां नाइट हाल्ट के बाद शनिवार के दिन सुबह हॉट बैलून में सवार होने वाले थे। लेकिन हवा की रफ्तार अधिक होने से बैलून नहीं उड़ सका। इस दौरान उनके बैलून के एयर मशीन में आग लग गई। सीएम उस समय नीचे मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और ट्रॉली को संभाले रखा। वहीं, कर्मचारियों ने आग को बुझाया जिससे सीएम सुरक्षित हैं।
कलेक्टर ने बताई वास्तविक स्थिति
इस दौरान जिला कलेक्टर अदिति गर्ग ने कहा कि कुछ माध्यमों में एयर बैलून के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है। इस संबंध में वास्तविक स्थिति इस प्रकार है कि हॉट एयर बैलून में सुरक्षा के संबंध में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है। माननीय सीएम केवल एयर बैलून को देखने के लिए गए थे। कलेक्टर ने बताया कि हॉट एयर बैलून, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह गर्म हवा का गुब्बारा होता है। इसे उड़ान भरने योग्य बनाए रखने के लिए हवा को गर्म किया जाता है। इससे गुब्बारा ऊपर उठ सके और तैरता रहे। इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह से पालन किए गए हैं। नागरिकों से निवेदन है कि वे असत्य और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।
चंबल नदी में सीएम की बाइक बोटिंग
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट के दौरान चंबल नदी के अद्भुत और आकर्षक प्राकृतिक नजारे का अनुभव करते हुए बोटिंग की। बोट में बैठकर उन्होंने नदी की मनोहारी छटा को निहारा और इस मनमोहक सफर का आनंद लिया। बोटिंग के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वयं अपने हाथों से नदी में बाइक बोट चलाई। पानी की लहरों पर बाइक बोट चलाते हुए सीएम बहुत खुश और उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल पर्यटन को बढ़ावा देंगी बल्कि प्रदेश की प्राकृतिक धरोहरों को देखने-समझने का नया अवसर भी प्रदान करेगी।
टेंट सिटी का भी किया इंस्पेक्शन
इसके बाद सीएम सफारी जीप में बैठकर सफारी जीप से टेंट सिटी का भी अवलोकन किया। यहां की पर्यटन सुविधाओं और आकर्षक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। चंबल नदी क्षेत्र में विकसित हो रही पर्यटन गतिविधियां न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करेंगी बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।


महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत