(बैतूल) कहावत...अंधा बांटे रेवड़ी, चीन्ह-चीन्ह कर दे , - कहार से पूछा जाना चाहिए कि चयन समिति के किस सदस्य के परिजन को अतिथि पीटीआई बनाया गया..?
- चयनित परिजन अभ्यर्थी की योग्यता प्रमाण पत्र पर भी उठ रहे सवाल
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। कन्या क्रीड़ा परिसर में पीटीआई की कमी को देखते हुए अतिथि पीटीआई रखे जाना था। पहले तो यह प्रयास किया गया कि गुपचुप तरीके से रख लिए जाए, लेकिन जब हल्ला मचा तो चयन के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की। जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई उसमें यह नहीं बताया गया कि आवेदनकर्ता में क्या-क्या योग्यता होना अनिवार्य है? उसके बाद 10 सितम्बर तक आवेदन बुलाकर चयन कर लिया गया। जो चयन समिति बनाई गई थी उसमें चार महिला उम्मीदवारों को अतिथि पीटीआई के तौर पर चयन भी कर लिया गया। इस चयन के बाद आरोप लग रहे है कि चयन समिति में जो सदस्य बनाए गए उनके परिजन को भी यह नियुक्ति दी गई। अब इस स्थिति में यह चयन और नियुक्ति ही दूषित हो चुकी है। क्योंकि चयन समिति में शामिल व्यक्ति के परिजन को चुना जाना ही मैलाफाईड इन्टेशन की श्रेणी में आता है।
- चार में से तीन बीपीएड और एक की योग्यता प्रमाण पत्र पर सवाल...
यहां पर जो चार अतिथि पीटीआई रखे गए है, उसमें से तीन चयनितों के पास पीटीआई की अनिवार्य योग्यता बीपीएड की डिग्री है। वहीं एक चयनित को लेकर यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उसके पास बीपीएड की डिग्री है या नहीं? सूत्र बताते है कि एनआईएस से संबंधित कोई सर्टिफिकेट है? अब वह पीटीआई की योग्यता की श्रेणी में आता है या नहीं यह जांच का विषय है? वैसे यह वही चयनित बताया जा रहा है जिसका परिजन चयन समिति में शामिल है?
- बैतूल में रहते नहीं फिर भी कोच का पद नहीं छोड़ रहे...
कन्या क्रीड़ा परिसर के कोच के के कहार के पास कोच पद के अलावा जनजाति कार्य में जिला क्रीड़ा अधिकारी और प्रदेश क्रीड़ा अधिकारी का भी प्रभार है। ऐसी स्थिति में वे अधिकांश समय भोपाल में ही निवास करते है। उन्हें भोपाल में निवास करना पड़ता है इसलिए उन्होंने जनजाती कार्यविभाग में अधीक्षक रही उनकी पत्नि का भी तबादला भोपाल करा लिया है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालने के बाद भी वे कोच पद का मोह नहीं छोड़ पा रहे है?
- एसी नहीं उठाते सवाल...
कहार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न चिन्ह है। पिछले सत्र में एथलीट की टीम खेलने ही नहीं जा पाई, फिर भी कहार पर सहायक आयुक्त इतने मेहरबानी रहते है कि कोई जवाब भी नहीं मांगते?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 23 सितम्बर 2025


1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल