(बैतूल) नरेन्द्र बाबू जा रहे लंबे अवकाश पर अब अक्षत बाबू संभालेंगे जिले की कमान..!, - अधीनस्थ अधिकारी 15 दिन के लिए कलेक्टर के अनमोल वचन से छुटकारा मिलने से महसूस कर रहे राहत
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। प्रशासनिक अमले में इसी बात की सबसे ज्यादा चर्चा है कि बड़े साहब अब छुट्टी जाने वाले है और लंबी छुट्टी पर जा रहे है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक समारोह के लिए कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी 10 से 15 दिन के अवकाश पर जा रहे है। उनके अवकाश पर जाने की स्थिति में एक बार फिर जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन को बैतूल कलेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। गत वर्ष भी इसी तरह की स्थिति में जब कलेक्टर लंबी छुट्टी पर गए थे तब अक्षत जैन ने ही बैतूल कलेक्टर का अतिरिक्त चार्ज संभाला था। हालाकि इस दौरान वे डायरेक्ट आईएएस वाली किसी योग्यता का परिचय तो नहीं दे पाए थे और ना ही उनके कामकाज से ऐसी कोई झलक नजर आई कि वे भविष्य में सख्त कलेक्टर साबित होंगे। खैर कलेक्टर के लंबे अवकाश पर जाने से जिले का अधीनस्थ अधिकारी वर्ग कुछ राहत महसूस कर रहा है। दरअसल वर्तमान कलेक्टर किसी का कोई नुकसान तो नहीं करते, लेकिन वे समीक्षा और मीटिंग के दौरान सीधे सपाट अनमोल वचनों से जिस तरह से नवाजते है, उससे अधीनस्थ अधिकारी घबराए हुए रहते हैं। कलेक्टर जिस तरह से हडक़ाते है उसकी चर्चा प्रशासनिक हल्के में दबी जुबान में होती है। बताया तो यहां तक जाता है कि उनके अनमोल वचनों की जानकारी कुछ अधिकारियों ने जिले के प्रभावशाली जनप्रतिनिधि को भी दी थी लेकिन जानकारी देने का फायदा उन्हें मिला नहीं। पूर्व में जब इस तरह लंबी अवधि में अक्षत जैन ने कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार संभाला था तब वे कलेक्टर के चेम्बर में बहुत कम के लिए आते थे, ज्यादा समय वे अपने जिला पंचायत वाले कक्ष को ही देते थे और इसलिए कलेक्ट्रेट में उस दौरान रामराज्य जैसी स्थिति थी। अधिकारी-कर्मचारी अपनी मर्जी से आ जा रहे थे।
- क्या जैन का फोकस इस पर रहेगा...
1 - बैतूल जिले की सीएम हेल्पलाईन रैकिंग के लिए कलेक्टर की तरह ही कमांड करेंगे?
2 - जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण को लेकर कलेक्टर की तरह ही अनमोल वचन का उपयोग करेंगे?
3 - जनसुनवाई में आने वाले प्रकरणों में परिणाम मूलक सुनवाई करेंगे या नहीं?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 07 नवंबर 2025


एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल