MP युवक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिल्ली में विवाद, ऐलान फिलहाल होल्ड किया
भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष (New state president of Youth Congress) के नाम को लेकर दिल्ली में जमकर विवाद की खबर है। यूथ कांग्रेस के चुनाव में वोट चोरी और धांधली की शिकायत के बाद नए अध्यक्ष का नाम होल्ड कर दिया है। धांधली की शिकायत के बाद यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर जांच कराई जाएगी।
यूथ कांग्रेस चुनाव में 8:30 लाख वोट रिजेक्ट किए गए थे। चुनाव में पहले नंबर पर आए यश घनघोरिया को लाभ पहुंचने के आरोप लगे है। अन्य उम्मीदवारों ने चुनाव कराने वाली बेंगलुरु की एजेंसी पर भी शक जताया है। चुनाव परिणाम के बाद पहले, दूसरे और तीसरे नंबर के उम्मीदवार को दिल्ली बुलाये गए थे। दिल्ली में जांच के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा।चुनाव में करोड़ों रुपए की धांधली के भी आरोप लग चुके है।
बता दें कि दिल्ली में मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर इंटरव्यू हुआ। टॉप 3 यश घनघोरिया, अभिषेक परमार और देवेंद्र सिंह का इंटरव्यू हुआ। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और यूथ कांग्रेस के प्राभारी मनीष शर्मा ने इंटरव्यू लिया था। इंटरव्यू के दौरान चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत की गई। जांच के बाद दो से तीन दिन में अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है।


100% एथेनॉल (E100) पर चलने वाली गाड़ियों को मिल सकती है मंजूरी
West Bengal चुनाव के बीच मामला Supreme Court of India पहुंचा
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी की मौत
दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति वाले इलाके में केजरीवाल की जीत, BJP को झटका