बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। हनोतिया में लाला पवार की जमीन खरीदकर अवैध कालोनी काटकर क्रेताओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र शेखर राजपूत ने खसरा नंबर 220/6 में भी एक अवैध कालोनी में क्रेताओं के साथ खुली धोखाधड़ी की है? यह जमीन उन्होंने गणेश पिता बिहारीलाल ढाबले निवासी बडोरा से खरीदी थी और इसकी रजिस्ट्री 16 नवम्बर 2017 को हुई थी, इस जमीन पर इन्होंने प्लॉट काटे और 38 प्लॉट की रजिस्ट्री भी की है? अब मौके पर जो स्थिति है उसके अनुसार यहां पर कोई भी नागरिक सुविधा नहीं है? इससे साफ नजर आता है कि ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र राजपूत द्वारा यहां भी हनोतिया की अवैध कालोनी की तरह ही किसी भी तरह की वैद्यानिक अनुमति लेना जरूरी नहीं समझा! इन्होंने उस हल्के के पटवारी को मैनेज कर यहां पर 38 लोगों को प्लॉट बेच डाले? अब सवाल यह है कि बिना नागरिक सुविधा वाली इस अवैध कालोनी को लेकर अब तक किसी भी एसडीएम या डायवर्सन आरआई ने किसी भी तरह की कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? यहां पर जिन्होंने प्लॉट खरीदे उनका कहना है कि जब उन्हें प्लॉट बेचे गए तब नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का सब्जबाग दिखाया गया था, उन्हें प्लॉट खरीदने को लंबा समय हो चुका है लेकिन अभी तक यहां पर सडक़, नाली, बिजली, पानी और गार्डन, मंदिर आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई है? कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें जो प्लॉट दिखाया गया था और रजिस्ट्री की गई उसमें भी अंतर है? सवाल यह है कि ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र राजपूत इस तरह की खुली धोखाधड़ी लोगों के साथ कर रहे है, लेकिन इसके बाद भी उनके खिलाफ किसी तरह कोई ठोस एक्शन नहीं होता है? इसलिए इनकी हिम्मत इतनी बढ़ जाती है कि यह लोग एक के बाद दूसरी जगह लोगों की मेहनत की कमाई को ठिकाने लगवा देते है? जो कालोनाईजिंग को समझते है उनका तो साफ शब्दों में कहना है कि ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र राजपूत की विस्तृत जांच के लिए एसडीएम को एक टास्क फोर्स गठित करना चाहिए और रजिस्ट्रार ऑफिस से इन दोनों द्वारा क्रय और विक्रय की गई सारी जमीनों का रिकार्ड निकालना चाहिए, फिर जिन क्रेताओं ने यहां प्लॉट खरीदे है उनके बयान दर्ज करना चाहिए, साथ ही इनके पास किस तरह की अनुमतियां है इसकी जांच करना चाहिए? वहीं वर्तमान एसडीएम का कहना है कि चार दिसम्बर को एफआईआर की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद इन जैसे कालोनाईजरों पर ठोस कार्रवाई होगी।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 28 नवंबर 2025