बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल तहसील के पटवारी हल्का नंबर 69 हनोतिया में खसरा नंबर 20 में काटी जा रही कालोनी के मामले में राष्ट्रीय दिव्य दुनिया द्वारा लगातार मामला उठाने के बाद संज्ञान तो लिया जा रहा है, लेकिन एसडीएम कार्यालय में अवैध कालोनी का काम देखने वाली शाखा द्वारा इसे रफ्तार नहीं दी जा रही है? ऐसी स्थिति में अवैध कालोनाईजर तब तक लोगों को प्लॉट बेचकर जा चुका होगा! एसडीएम कार्यालय से बताया गया कि खसरा नंबर 20 के अवैध कालोनाईजर मालवीय एण्ड अग्रिहोत्री को बकायदा नोटिस जारी किया गया है और उनसे अनुमति संबंधित दस्तावेज तलब किए जा रहे है? इसके अलावा रजिस्ट्रार से भी इनके द्वारा प्लॉट बेचे जाने संबंधी जानकारी मांगी गई है? वहीं दूसरी ओर आरआई राहुल इवने का मानना है कि उन्होंने जिस तरह से प्लॉट विक्रय को लेकर प्रचार प्रसार किया है उसके आधार पर भी कालोनी को कम से कम प्रबंधन में लिए जाने की जाने की कार्रवाई की जा सकती है। पूर्व में आरआई राहुल इवने पूर्व एसडीएम के कालोनियों को प्रबंधन में ना लेने के आदेश का हवाला दे रहे थे, तब उन्हें एसडीएम अभिजीत सिंह ने समझाया कि किसी का व्यक्तिगत प्लॉट प्रबंधन में ना लिया जाए, लेकिन यदि कालोनी अवैध है, मूलभूत सुविधाएं नहीं है और विधिक अनुमतियां नहीं ली गई है तो उक्त कालोनी को प्रबंधन में लिया जाए? इसके बाद ही आरआई राहुल इवने ने नोटिस आदि की कार्रवाई शुरू की है। लोगों का कहना है कि इस कालोनी में रफ्तार आना चाहिए नहीं तो प्लॉट बिकने के बाद कोई भी कार्रवाई का कोई मतलब नहीं रहेगा? क्योंकि पूर्व एसडीएम राजीव कहार के समय यह सिस्टम बना हुआ था अवैध कालोनी की जानकारी सामने आने पर नोटिस-नोटिस खेला जाता था! कालोनाईजर पर ना एफआईआर होती थी और ना ही उस कालोनी को प्रबंधन में लेते थे? चूंकि एसडीएम बदल चुके है और ईमानदार अधिकारी है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वे आरआई राहुल इवने को निर्देशित करेंगे कि इस कालोनी में जल्द से जल्द कागजी खानापूर्ति कर लीगल कार्रवाई की जाए? हालाकि एसडीएम ने कहा है कि एसआईआर की प्रक्रिया खत्म होने के बाद वे इस पूरे मामले को व्यक्तिगत तौर पर देखेंगे और निश्चित रूप से प्रबंधन सहित एफआईआर की कार्रवाई होगी।

नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 30 नवंबर 2025