(बैतूल) माननीयों के घर में दी जा रही वीडियो कान्फ्रेसिंग की सुविधा, घर से बैठे-बैठे ही अटेंड करेंगे मीटिंग , - सीएम की होने वाली वीडियो कान्फ्रेसिंग में सीधे जुड़ सकेंगे अब विधायक भी
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। मोहन सरकार अब जनप्रतिनिधियों को भी यह सुविधा दे रही है कि वे घर से बैठे-बैठे ही वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अलग-अलग तरह की मीटिंग में शामिल हो सके। वैसे सरकार का जो भविष्य का प्लान है उसमें सरकार विधानसभा सत्र भी ऑनलाईन तरीके से करने की तैयारी में है और इसलिए अब विधायकों को घर पर ही वीडियो कान्फ्रेसिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विगत 7 एवं 8 नवम्बर को कलेक्टर, कमिश्रर कान्फ्रेस में सीएम ने इस संबंध में विभिन्न जिले के अधिकारियों से अपडेट भी लिया है। उन्होंने स्पष्ट पूछा है कि इसमें और कितना समय लगेगा। बैतूल जिले में पांचों विधायक के घर और ऑफिस में वीडियो कान्फ्रेसिंग सुविधा के लिए टेंडर कॉल किए जा चुके है। निविदा प्रक्रिया में वित्तीय बिट ओपन कर दी गई है अब अगली कार्रवाई इस माह में पूर्ण होने की संभावना जताई जा रही है।
- ऑनलाईन मीटिंग के लिए माननीयों को जाना पड़ता है कलेक्ट्रेट...
वर्तमान में जो स्थिति है उसमें यदि किसी ऑनलाईन बैठक में जनप्रतिनिधियों को जुडऩा है तो उन्हें इसके लिए कलेक्ट्रेट जाना पड़ता है। कलेक्ट्रेट की एनआईसी में तमाम ऑनलाईन बैठक होती है। जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारी भी यहीं पर वीडियो कान्फ्रेसिंग के लिए आते है। वर्तमान में एसपी ऑफिस में भी यह सुविधा नहीं है।
- वीसी सुविधा होने पर अब माननीयों को कलेट्रेक्ट बंगले या ऑफिस चाय-नाश्ता करने नहीं जाना पड़ेगा...
वर्तमान समय में पांचों विधायक महीने में कम से कम एक बार कलेक्टर के साथ विशेष बैठक करते है। पहले यह बैठक कलेक्टर चेम्बर में होती थी और यहां पर इन माननीयों को इंडियन कॉफी हाउस से कटलेट और इडली साम्भर का सत्कार मिलता था। इस माह जो बैठक हुई वह कलेक्टर बंगले में हुई। यदि वीसी सुविधा शुरू हो गई तो संभवत कलेक्ट्रेट के चाय-नाश्ते से भी वंचित रह जाएंगे।
- सीएम की वीसी से जोडऩे का है असली मकसद...
यह जो वीसी की सुविधा है इसकी बड़ी वजह जो वीसी सीएम लेते है उसमें जनप्रतिनिधियों को जोडऩा है, क्योंकि सत्तापक्ष के प्रदेश के विधायकों में वर्तमान प्रशासनिक सिस्टम को लेकर और सरकार से सीधे तवज्जों ना मिलने को लेकर असंतोष देखा जा रहा है। इसी असंतोष को काम करने के लिए यह सब किया जा रहा है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 01 दिसंबर 2025


बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए
अवैध रेत खनन में बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई
सिर्फ अनाज उगाने से नहीं बढ़ेगी आय, खेती में बदलाव जरूरी
पाटन में प्रॉपर्टी विवाद बना हिंसक, गोलीबारी में अधेड़ पर जानलेवा हमला