(बैतूल) राजीव कहार जैसे एसडीएम और राहुल इवने जैसे आरआई की वजह से फलते-फूलते है ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र शेखर राजपूत जैसे अवैध कालोनाईजर..! , - ट्रेंड बन गया था कि पटवारी से प्रतिवेदन बुलवाओ और कालोनाईजर को नोटिस दो फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दो..?
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। जब कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर राजीव कहार को बैतूल एसडीएम का चार्ज मिला तो वे अपने साथ भू-अभिलेख से आरआई राहुल इवने को भी लेकर आए! राजीव कहार ने अपने कार्यकाल में जो ट्रिक और ट्रेंड लाए उसकी वजह से राहुल इवने पटवारियों से अवैध कालोनी के प्रतिवेदन तो बुलवाते रहे, लेकिन किसी में भी इस दौरान ना तो एफआईआर दर्ज हुई और ना ही इन कालोनियों को प्रबंधन में लिया गया? राजीव कहार सार्वजनिक रूप से तो राहुल इवने को खासी डपट लगाते थे, लेकिन उनकी डपट को कोई परिणाम सामने ही नहीं आता था ! इसी तरह की ट्रिक और कार्यप्रणाली के कारण ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र राजपूत जैसे अवैध कालोनाईजरों ने लोगों को चूना लगाया? और उनके खिलाफ समय रहते कोई ठोस एक्शन नहीं हुआ? जबकि सूचना और शिकायतें सबकुछ एसडीएम के पास उपलब्ध थी? जिस मामले में तबादले के ठीक पहले एसडीएम राजीव कहार ने ओमप्रकाश भोले पर एक एफआईआर कराई तो उसकी वजह यह थी कि उस खसरे में प्लॉट खरीदने वाले धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए जनसुनवाई में कलेक्टर के पास पहुंच गए थे! जबकि एफआईआर के पहले करीब आठ माह तक इस मामले में राजीव कहार ने भी कुछ नहीं किया था? केवल नोटिस और जानकारी बुलाने का खेल चलते रहा? जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार राहुल इवने को एसडीएम कहार ने यह समझा रखा था कि जब भी कालोनी को प्रबंधन में लेने की बात उठे तो यही कहो कि टीएल में कलेक्टर ने मौखिक रूप से मना किया है! इस बात को राहुल इवने ने सूत्र वाक्य समझ लिया और राजीव कहार के तबादले के बाद भी इसी बात को दोहराते रहते है? राजीव कहार ने ही भू-अभिलेख से राहुल इवने को लेकर आए, जब यह बात उठी कि राहुल इवने के पास डायवर्सन आरआई के साथ-साथ नजूल आरआई का भी चार्ज है और विधायक ने ही डायवर्सन आरआई राहुल को मुक्त करने के लिए कहा गया लेकिन उसे नजूल से मुक्त किया गया डायवर्सन आरआई से नहीं? तहसील में तो कहा ही जाता है कि राजीव कहार के सबसे प्रिय शिष्य राहुल इवने ही है जो आज भी उनकी लाईन को फॉलो कर रहे है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 03 दिसंबर 2025


‘बंगाल को आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया’
दुष्कर्म पीड़िता को 10 हफ्ते के गर्भ को समाप्त करने की हाईकोर्ट ने दी अनुमति
संसद में प्रधानमंत्री की बात: ‘मंथन से अमृत निकलेगा’, संशोधन पर सहयोग की अपील