(बैतूल) आंकड़ों में तो जलजीवन मिशन में सबकुछ बेहतर पर मैदानी स्तर पर दम तोड़ रही नलजल योजनाएं , - जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वह सभी नलजल योजनाओं का सोशल ऑडिट कराएं
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन जिसकी निरंतर हर स्तर पर समीक्षा होती है उसकी मैदानी हकीकत बताती है कि यह योजना प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप हर घर शुद्ध पानी पहुंचाने में नाकाम है? पीएचई द्वारा जिन नलजल योजनाओं को पूर्ण बताया जा रहा है और पंचायत को हैण्डओवर करना बताया जा रहा है, वहां भी नलजल योजना से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है? आए दिन ग्रामीण नलजल योजनाओं की शिकायत लेकर जनसुनवाई जैसे फोरम आवेदन लेकर खड़े होते है? प्रशासनिक सिस्टम ऐसे मामलों में कितना त्वरित कदम उठाता है, इसका उदाहरण चोहटा ग्राम पंचायत है, जहां ढाई महीने से ग्रामीणों को नलजल योजना का पानी नहीं मिल रहा है, जबकि यह गांव केन्द्रीय मंत्री का गृह ग्राम कहलाता है? जानकार बताते है कि समीक्षा बैठक में आंकड़ों में जादूगरी दिखाकर अधिकारी हर स्तर पर गुमराह करने का काम कर रहे है? जबकि हकीकत में जलजीवन मिशन फेल हो चुका है?
- केस स्टडी 01: ग्राम चोहटा में पिछले तीन माह से ठप पड़ी है नलजल योजना...
भीमपुर ब्लॉक के चोहटा ग्राम पंचायत में पिछले ढाई-तीन महीने से नलजल योजना ठप पड़ी है? करोड़ों रूपए खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है? ऐसी स्थिति में पेयजल व्यवस्था के लिए ग्रामीणों को कुएं और हेण्डपंप पर निर्भर होना पड़ रहा है? ग्राम पंचायत सचिव का कहना है कि जो ऑपरेटर शिवचरण चिल्हाटे है वह योजना के संचालन में बाधा डाल रहा है? उसका आरोप है कि पानी की टंकी भरकर सप्लाई का प्रयास किया जाता है तो ऑपरेटर टंकी का पानी बहा देता है? वहीं पीएचई की उपयंत्री का कहना है कि हम तो पंचायत को हैण्डओवर कर चुके है अब उनकी जिम्मेदारी है।
- केस स्टडी 02: गुरूवा के ग्रामीण गंदा पानी बोतल में लेकर कलेक्ट्रेट आए...
भीमपुर ब्लॉक की गुरूवा पंचायत में भी नलजल योजना ठप पड़ी है? करोड़ों रूपए खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को साफ पानी पीने को नहीं मिल रहा है? ऐसी स्थिति में एक दर्जन ग्रामीण बोतल में भरकर वह गंदा पानी लेकर कलेक्ट्रेट आए, जिसे वह पी रहे है? ग्रामीणों का कहना है कि नलजल योजना ठप होने से दो-तीन किलोमीटर दूर से कुएं और हैण्डपंप से पेयजल के लिए पानी लेकर आते है? उनका कहना है कि इस नलजल योजना के बंद होने को लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं देता है? ग्रामीणों ने ही बताया कि नलजल योजना मात्र शोपीस बनकर रह गई है, कोई ध्यान नहीं देता?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 18 दिसंबर 2025


क्या आज भी पृथ्वी पर हैं Hanuman? Ramayana के बाद की रहस्यमयी कथा
1.5 लाख बाराती, 7500 किलो चावल… मदुरै की महारानी की शादी का शाही जलवा
महादेव भी करते हैं इस राम मंत्र का जप? जानें सही समय और गुप्त लाभ
हर संकट का समाधान: श्री राम ध्यान मंत्र का अर्थ, लाभ और जप विधि