(बैतूल) बच्चों एवं पालकों को स्नेह भोज पर आमंत्रित कर किया संवाद, - सेवाभाव और सामाजिक सरोकार का दिया संदेश, - विजय सेवा न्यास ने बेसहारा बच्चों को गोद लेकर ली है पढ़ाई की जिम्मेदारी
बैतूल (हेडलाइन)/नवल वर्मा। पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं उनके परिवार द्वारा संचालित किया जा रहे "विजय सेवा न्याय" द्वारा बेसहारा बच्चों को पढ़ाई करवाने ,रोजगारउन्मुखी प्रशिक्षण देने और भविष्य निर्माण का जिम्मा उठाया है। दो वर्षों के दौरान विजय सेवा न्यास बैतूल द्वारा "बेसहारा को सहारा" प्रकल्प के तहत विभिन्न घटनाओं - दुर्घटनाओं में माता-पिता या पिता के दिवंगत होने पर बेसहारा हुए 46 बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा, रोजगार सहित समग्र विकास की जिम्मेदारी ली है । न्यास द्वारा 46 बेसहारा बच्चों की कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई के साथ उच्च शिक्षा और रोजगार की चिंता की जा रही है ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने नव वर्ष का पहला दिन गोद लिए 46 बच्चों और उनके पालकों के साथ बिताया ।सेवाभाव एवं सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए श्री खंडेलवाल ने बच्चों और उनके पालकों को बैतूल स्थित निवास पर स्नेहभोज पर आमंत्रित कर संवाद किया ।उन्होंने बच्चों से अभिभावक के रूप में चर्चा कर आश्वस्त किया कि उनकी पढ़ाई और भविष्य निर्माण की चिंता वे स्वयं कर रहे हैं ।मेहनत से पढ़ाई करें ।फीस के साथ ही पाठ्य सामग्री सहित अन्य सुविधाएं उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
- स्कूल की फीस जमा करने के साथ ही कर रहे हैं आर्थिक मदद...
- निरंतर जारी रहेगा सहयोग...


ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन, देश के चार राज्यों में कल मतदान
10 अप्रैल को नीतीश कुमार लेंगे राज्यसभा की शपथ, बिहार में नई सरकार गठन की कवायद तेज
तमिलनाडु चुनाव: मोदी की हुंकार, राहुल गांधी की दूरी, DMK-कांग्रेस गठबंधन में सवाल उठे
(बैतूल) दूरदराज में बदहाल जलजीवन मिशन का हल्ला अब जिला मुख्यालय पर आए दिन सुनाई दे रहा, - नलजल योजनाओं का यदि सोशल ऑडिट कराया जाए तो वास्तविकता सामने आएगी
बांग्लादेश क्रिकेट में चुनावी धांधली का बड़ा खुलासा