(बैतूल) शहीद दीपक यादव का 21वा शहादत दिवस कल, - कर्बला घाट और सदर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम , - शाम 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । जिले के वीर सपूत अमर शहीद दीपक यादव के 21वें शहादत दिवस पर उनके बलिदान को स्मरण करते हुए एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत आज 9 जनवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे कर्बला घाट स्थित शहीद दीपक यादव के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
इसी क्रम में शाम 7 बजे से शहीद दीपक यादव चौक, सदर बैतूल में श्रद्धांजलि सभा एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिप्राप्त कवि वीर रस कवि चौधरी मदन मोहन समर भोपाल से, ब्रज किशोर पटेल इटारसी से, पुष्पक देशमुख प्रभात पट्टन से, अरुण गढ़वाल नर्मदापुरम से, सुनील पांसे ओज कवि बैतूल से, सतीश शमी पथरौटा से तथा अजय पवार बैतूल बाजार से अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे।
शहीदों एवं सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैतूल के वीर सपूत अमर शहीद दीपक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील शहीद दीपक यादव युवा मण्डल समिति एवं लाडो फाउंडेशन के संचालक अनिल यादव द्वारा की गई है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 08 जनवरी 2026


एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल