(बैतूल) युवा साहित्यकार सम्मान एवं व्याख्यान मालाओं का आयोजन करेगा साहित्य परिषद : मुकेश शांडिल्य
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बैतूल जिले में b युवा साहित्यकारों का सम्मान एवं केन्द्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में आत्मबोध से विश्व बोध विषय पर व्याख्यान मालाओं का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातें प्रांत मंत्री एवं जिला बैतूल के पालक मुकेश शांडिल्य ने बैतूल प्रवास के दौरान संक्षिप्त बैठक में कही। उन्होंने कविता के माध्यम से संघ साधना के 100 वर्ष विषय पर कवि सम्मेलनों के आयोजन की बात कही। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी से मध्य भारत प्रान्त महामंत्री आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर आगामी रूपरेखा तैयार की है।
इस सुअवसर पर जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, वरिष्ठ पत्रकार डॉ मयंक भार्गव, प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पांसे, प्रांत मीडिया प्रभारी नवल वर्मा, प्रांत कार्यकारिणी अजय पंवार, जिला अध्यक्ष पुष्पक देशमुख, धर्मेंद्र खौसे, विवेक शर्मा, संजय पाल, महेंद्र गुदवारे, नारायण साहू आदि उपस्थित रहे ।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 14 जनवरी 2026


हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव