(बैतूल) ट्रैफिक के दबाव में डेंजर जोन बन रहे शहर के चौराहों पर अब सिग्नल की है जरूरत , - पब्लिक डिमांड ... भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जनप्रतिनिधि और प्रशासन को करना चाहिए विचार
बैतूल (हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल शहर में विगत कुछ वर्षो में सडक़ों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ते जा रहा है और उस लिहाज सडक़ें ना तो चौड़ी हो पा रही है और ना ही आगे चौड़ी होने की बहुत ज्यादा गुंजाईश है। इन स्थितियों में शहर के कई चौराहे ऐसे है जो इस ट्रैफिक के दबाव की वजह से अब डेंजर जोन बनते जा रहे है। इस स्थिति में इन चौराहों पर व्यवस्थाएं संभालने के लिए ट्रैफिक कर्मी भी उपलब्ध होना चाहिए, लेकिन यह सर्वविदित है कि पिछले कुछ वर्षो से ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों को लावारिश छोड़ रखा है। किसी वीआईपी मूवमेंट के समय ही ट्रैफिक कर्मियों को उस मूवमेंट के रूट वाले चौराहों पर देखा जाता है या फिर कभी कभार चालान काटते हुए पाया जाता है। जिस तरह से ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है और चौराहे खतरनाक होते जा रहे है उसे देखते हुए ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बड़े शहरों की तरह बैतूल के चौराहों पर भी टै्रफिक सिग्रल लगना चाहिए।
बडोरा में जाम का निजात केवल फ्लाई ओवर से ही संभव
बडोरा में मंडी सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान होने से यहां पर बार-बार जाम लगता है। इस जाम से निपटते के लिए जनप्रतिनिधि सहित प्रशासन कई प्रयास कर चुका है, लेकिन इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। एक्सपर्ट की यदि बात पर भरोसा किया जाए तो इस समस्या का एक ही समाधान है या तो मंडी का वहां से व्यव्स्थापन किया जाए या फिर फ्लाई ओवर बनाया जाए।
- शहर के इन चौराहों पर सुधार और ट्रैफिक सिग्नल की जरूरत...
1. कारगिल चौक- शहर का यह चौराहा डिजाईन के अनुसार भी खतरनाक है और यहां पर जो रोटरी है वह भी सेंटर में नहीं है। यहां ट्रैफिक के साथ-साथ अतिक्रमण का भी दबाव है।
2. लल्ली चौक- शहर के मुख्य कोठीबाजार क्षेत्र में यह चौराहा भी ट्रैफिक और अतिक्रमण के दबाव में स्पष्ट दिखाईदेता है। यहां पर भी चौराहे की जो डिजाईन है वह ट्रैफिक के माकूल नहीं है।
3. कॉलेज चौक- शहर का यह भी चौराहा हैवी ट्रैफिक के लिए जाना जाता है। यहां भी चौराहे के आसपास अतिक्रमण और जाम लगना आम बात है।
4. गेंदा चौक- शहर का सदर स्थित गेंदा चौक भी हैवी ट्रैफिक वाला चौक है। इस चौक से ओव्हर ब्रिज पर चढ़ते है। इसलिए यहां भी जाम एक बड़ी समस्या है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 15 जनवरी 2026


हर कदम पर मिल रही असफलता? अपनाएं ये 5 मंत्र, बदलेगी किस्मत
असहनीय कष्ट में करें हनुमान बाहुक पाठ, बजरंगबली हर लेंगे संकट
नौतपा कब से शुरू? 9 दिन बरसेगी आग, जानें बचने के उपाय
घर में मकड़ी के जाले? तुरंत हटाएं, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते और धन