(बैतूल) बैतूल में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज बनाने वाले आरकेडीएफ ग्रुप पर पड़ी रेड , - फर्जी सर्टीफिकेट बनाने के मामले में राजस्थान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। भोपाल में आरकेडीएफ ग्रुप पर राजस्थान पुलिस की रेड को लेकर बैतूल में भी हलचल मच गई? वजह यह है कि आरकेडीएफ ग्रुप बैतूल में पीपीपी मोड पर कोसमी में मेडिकल कॉलेज बनाने जा रहा है? इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 23 दिसम्बर को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केन्द्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की मौजूदगी में बैतूल में हुआ था। इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण का काम भी कोसमी क्षेत्र में जोर-शोर से चल रहा है। बताया गया कि राजस्थान पुलिस ने फर्जीवाड़े को लेकर आरकेडीएफ के संचालक सुनील कपूर के ठिकानों पर रेड मारी है। राजस्थान से आई एसटीएफ की अलग-अलग टीमों ने गांधी नगर स्थित आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी कैम्पस कोलार क्षेत्र की शाखा सहित संचालक सुनील कपूर के निवास पर यह रेड मारी है, इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय बताया जा रहा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से चारों तरफ हडक़ंप मच गया है, जो फिलहाल जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार राजस्थान में दर्ज एक प्रकरण की जांच के दौरान राजस्थान यूनिवर्सिटी से जारी कथित फर्जी मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज के उपयोग के सुराग मिलने पर इस टीम ने भोपाल में दबिश दी है? बताया गया कि राजस्थान पुलिस अपने साथ कोर्ट से सर्च वारंट लेकर आई है और वह यूनिवर्सिटी के अलग-अलग विभाग से फाईलें, कम्प्यूटर डेटा और अन्य महत्वपूर्ण रिकार्ड की पड़ताल कर रही है, वहीं एसटीएफ की एक अन्य टीम सुनील कपूर के निवास पर पहुंचकर संबंधित दस्तावेजों को लेकर पूछताछ कर रही है? अभी तक जो स्थिति है उसमें कार्रवाई करने वाली एसटीएफ टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
- इधर बैतूल में भी आरकेडीएफ ग्रुप कॉलेज निर्माण में कर रहा मनमानी...
जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार कोसमी क्षेत्र में 25 एकड़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, इसके लिए अंधाधुँध खुदाई की जा रही है और इस खुदाई में कोसमी क्षेत्र की एक सडक़ आधी हो गई और करीब 8 फीट गहरा गड्ढा बन गया है? इधर यह भी सामने आ रहा है कि बिना टीएनसीपी की मंजूरी के बिना ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और यह सब जिला प्रशासन के संज्ञान में हो रहा है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 22 जनवरी 2026


“बंगाल जीतकर दिल्ली पर कब्जा”: ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
जबलपुर से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
प्यासे शहर की परेशानी बढ़ी: दूषित पानी पर मंच का विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
(बैतूल) खाद के ई-टोकन सिस्टम में सबसे बड़ी समस्या फार्मर आईडी में खसरा और रकबा दर्ज ना होना , - पटवारियों ने आईडी बनाने में जो लापरवाही की वह किसानों पर पड़ रही भारी