(बैतूल) कलेक्टर के निर्देश के बाद भी वृद्ध महिला को अवैध कालोनी में नहीं मिल रहा न्याय , - बैतूल तहसील और एसडीएम कार्यालय की तमाम व्यवस्थाएं भगवान भरोसे
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। अभी एक डेढ़ माह पहले जब कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी बैतूल तहसील का निरीक्षण करने गए तब उन्हें वहां एक वृद्ध महिला मिली, यह वृद्ध महिला नामांतरण के लिए भटक रही थी? उन्होंने उसका प्रकरण देखा और तहसीलदार जीडी पाठे को त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा। साथ ही उस समय के डायवर्सन आरआई और क्षेत्र के आरआई को भी महिला के प्रकरण में लीगल एक्शन के निर्देश दिए। इन निर्देशों के बाद भी अभी तक महिला का प्रकरण यथावत ही पड़ा हुआ है? महिला ने जहां प्लॉट खरीदा वह अवैध कालोनी है और जो अवैध कालोनाईजर है उसने वहां तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा प्लॉट बेचे है? जब यह बात सामने आई तो डायावर्सन आरआई रहे राहुल इवने ने आदत के मुताबिक और खानापूर्ति करने के लिए संबधित कालोनाईजर की पटवारी से रिपोर्ट बुला ली, नोटिस जारी कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया? अब राहुल इवने को डायवर्सन आरआई पद से हटा चुके है उनकी जगह जिस कर्मचारी को जिम्मेदारी दी गई उसे कुछ समझ ही नहीं रहा है? वह अभी तक जाति प्रमाण पत्र और राशन कार्ड का काम देखता था? निरीक्षण के दौरान उसे भी जाति प्रमाण पत्र के काम से हटाने के निर्देश दिए थे? खैर उक्त वृद्ध महिला को कलेक्टर के निर्देश के बाद भी न्याय ना मिलना आश्चर्यजनक है? वर्तमान एसडीएम को कालोनी संबधी शाखा को किसी समझदार और नियमों के जानकार आरआई की पोस्टिंग करना चाहिए? तब वहां से सही तरीके से कार्रवाई होगी अन्यथा अवैध कालोनियों के मामले में तमाम प्रकरण ठंडे बस्ते में पड़े रहेंगे और वहां प्लॉट खरीदने वाले हैरान परेशान होते रहेंगे? बताया जा रहा है कि राहुल इवने ने हटने से पहले तकरीबन एक दर्जन अवैध कालोनियों में पटवारियों के प्रतिवेदन मंगाकर नोटिस दिए थे, लेकिन किसी में भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है?
गजब है अब नये कर्मचारी को फाईले ही नहीं मिल रही
अवैध कालोनी के मामले में हमलापुर उमरी जागीर के खसरा नंबर 332/2 और भरकावाड़ी के खसरा नंबर 20 में अवैध कालोनी के मामले में राहुल इवने नोटिस-नोटिस खेल चुका था, अब इसके बाद एफआईआर की ही कार्रवाई शेष थी, लेकिन अचानक राहुल इवने हटे और अब जो उसकी जगह नया कर्मचारी रखा गया उसे पता ही नहीं है कि दोनों खसरों को लेकर क्या हुआ और क्या नहीं और फाईल कहां है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 29 जनवरी 2026


US-Iran वार्ता के बीच ईरान की बड़ी चेतावनी, बढ़ा तनाव
खूंखार बटालियन कमांडर का सरेंडर, बस्तर नक्सलवाद से मुक्ति की ओर
योगी आदित्यनाथ ने थारू परिवारों को दिया जमीन का मालिकाना हक
ईरान का दावा- 6 अरब डॉलर फंड्स रिलीज पर सहमति, अमेरिका ने किया खंडन