(बैतूल) बीजासनी मंदिर में पंचमी को होगा महाकाली एवं पीतांबरा माता का फूलों से विशेष श्रृंगार, दर्शन का है विशेष महत्व
- प्रतिदिन दर्शनार्थियों की उमड़ रही है भीड़,
- अखंड ज्योत एवं माता के स्वरूप रूपी जवारों की होती है भक्ति भाव से सेवा पूजा,
- शाम 7.30 बजे महाआरती में उमड़ रहा श्रद्धा का जनसैलाब
बैतूल(हेडलाइन)/ नवल वर्मा । बैतूल गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर अब देश विदेश में आस्था के केंद्र के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुका है। मन्दिर के प्रथम तल पर महाकाली माता एवं पीतांबरा माता विराजित हैं , प्रत्येक नवरात्र पंचमी के दिन फूलों से इनके भवन की विशेष साज सज्जा की जाती है जिसकी शोभा अनुपम एवं दर्शनीय होती है।
मंदिर संस्थापक एवं समिति अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि पंचमी के दिन माता के दर्शनों का विशेष महत्व है। ज्योत एवं जवारों की अत्यंत पवित्रता एवं भक्ति भाव से पूजन से माता प्रसन्न होती है जिससे भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। यही कारण है कि देश विदेश से अखंड ज्योत जलवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती ही जा रही है, इस बार चैत्र नवरात्र में 391 अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित हुई हैं। मंदिर समिति की ओर से उन्होंने समस्त धर्मप्रेमियों से सोमवार 23 मार्च पंचमी के दिन महाकाली एवं पीतांबरा माता के विशेष दर्शनों का लाभ लेने की अपील की है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 22 मार्च 2026


बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
(बैतूल) मरीजों के टेस्ट रिपोर्ट में छेड़छाड़ कर हार्टअटैक बताकर उसमें लगने वाले इंजेक्शन को लगाए बिना मोटी रकम वसूलते है डॉ. श्याम सोनी..!
(बैतूल) गुरु, भक्ति और आत्मबल से ही बदलती है तकदीर : सुधांशु महाराज
नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन