‘कोई पहले जाता है, कोई बाद में…’—सलमान खान का भावुक संदेश
सलमान खान के करीब दोस्त सुशील कुमार का निधन, अभिनेता ने भावुक पोस्ट लिख दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए आज का दिन बेहद दुखद है। अभिनेता के सबसे करीबी और पुराने मित्र सुशील कुमार का निधन हो गया है। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा कर अपने दोस्त के जाने की जानकारी दी और उनके साथ बिताए 42 वर्षों के सफर को याद किया।
42 साल पुराना था रिश्ता: सलमान खान ने अपने दोस्त की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि सुशील उनके लिए पिछले 42 सालों से एक भाई की तरह थे। उन्होंने सुशील को दुनिया का सबसे दयालु और मददगार इंसान बताया। सलमान के अनुसार, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, सुशील के चेहरे से मुस्कान कभी कम नहीं होती थी।
मुश्किलों से लड़ने का जज्बा: अपने दोस्त की जीवटता का जिक्र करते हुए सलमान ने लिखा, "वह हर हाल में नाचता-गाता रहता था। चाहे आर्थिक, भावनात्मक या शारीरिक परेशानी हो, उसका हमेशा यही कहना होता था कि 'कोई फर्क नहीं पड़ता, सब ठीक हो जाएगा।' वह एक सच्चे इंसान की तरह जिए और आखिरी वक्त तक एक चैंपियन की तरह बीमारी से लड़े।"
अंतिम विदाई और संदेश: सलमान ने बेहद भावुक शब्दों में कहा कि उनके पास भाई (सुशील) के लिए आंसू नहीं, बल्कि सिर्फ खूबसूरत यादें और हंसी के पल हैं। उन्होंने लिखा, "मेरा भाई अपने चेहरे पर मुस्कान लिए इस दुनिया से विदा हुआ। क्या बात है भाई! हम सबको एक न एक दिन जाना ही है, लेकिन कुछ ऐसा करके जाना चाहिए कि दुनिया याद रखे।"
सुशील कुमार के निधन पर सलमान खान के फैंस और फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।


गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : ऊर्जा मंत्री तोमर
भारत भवन में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर भव्य समारोह शुरू
Suvendu Adhikari की संपत्ति का पूरा ब्यौरा आया सामने
कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, एमपी सरकार को फटकार
चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा