आप विधायक अनमोल गगन ने वापस लिया इस्तीफा
नई दिल्ली । पंजाब के खरड़ से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने बतौर विधायक इस्तीफा वापिस ले लिया है। पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आज उनसे मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा वापिस लेने का फैसला लिया है। दरअसल, को उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही उन्होंने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा के मुताबिक पार्टी ने उनका इस्तीफा नामंजूर किया जिसे विधायक ने स्वीकार किया है और वे पार्टी के लिए काम करती रहेंगी। अमन अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनकी मुलाकात पारिवारिक माहौल में हुई और उन्होंने पार्टी द्वारा उनके इस्तीफे को अस्वीकार करने के फैसले को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे और अनमोल अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा रही हैं और रहेंगी।


जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश