जबलपुर ।   करीब आठ वर्ष बाद नगर निगम में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के अध्यक्ष पद के चुनाव में गहमागहमी देखने मिल रही हैं। सुबह से 9 बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह हैं।

2227 अधिकारी, कर्मचारी सदस्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे

नगर निगम के 2227 अधिकारी, कर्मचारी सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष चुनेंगे। नगर निगम परिसर में मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी और मतदान के बाद विजय प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव को लेकर नगर निगम में सियासत गरमाई रही। नगर निगम से तीन पत्ती के आस-पास जहां -तहां प्रत्याशियों द्वारा टेंट, बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं।

चार प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

अजाक्स नगरीय निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार किस्मत अाजमा रहे हैं। जिसमें पूर्व अध्यक्ष राकेश समुंद्रे, अमित मेहरा, सुरेंद्र लखेरा और अमर गायकवाड़ शामिल हैं। विदित हो कि इसके राकेश समुंद्रे अजाक्स नगर निगम शाखा अध्यक्ष रहे। चुनाव प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी.आर.चौधरी, सागर बोरकर सपंन्न कराएंगे।

कर्मचारियों की मानें तो आठ वर्ष बाद हो रहे चुनाव

नगर निगम कर्मचारियों की मानें तो अजाक्स नगरीय निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष के लिए आठ साल बाद चुनाव हो रहे हैं। पिछली बार 2016 में चुनाव हुए थे इसके बाद अधिकारी, कर्मचारी निर्विरोध ही अध्यक्ष पद के लिए चयन करते रहे।