अहमदनगर जिले के शेवगांव मे रविवार रात एक धार्मिकयात्रा के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसा और जमकर पत्थरबाजी हुई। पथराव से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, 8 पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।हिंसा और पत्थरबाजी की घटना औरंगाबाद और अहमदनगर शहर से तकरीबन 80 किलोमीटर दूरी पर हुई। है। हालात को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें, छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर रविवार शाम को एक जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान एक गुट ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद एक धार्मिक स्थल पर दूसरे गुट की तरफ से भी पथराव किया गया और हिंसा भड़क गई।