ग्वालियर ।   खबर आ रही है कि ग्वालियर की पूर्व सीट से फिर से श्रीमती माया सिंह को भाजपा मैदान में उतार सकती हैं। माया सिंह पहले इसी सीट से विधायक व मंत्री रही हैं। हालांकि माया सिंह इस बार टिकट से बच रही थी और अपने पुत्र पीताम्बर सिंह पीतू के लिये उम्मीदवारी चाहती थी, लेकिन पूर्व सीट पर भाजपा में चल रहे विवाद के चलते आलाकमान ने पूर्व मंत्री माया सिंह का नाम फाइनल कर दिया है। इसी प्रकार दक्षिण में भी भाजपा नेताओं में विवाद के चलते पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का नाम फाइनल होने की खबर है। यह भी जानकारी लग रही है कि भाजपा सूची देर रात्रि या सुबह जारी हो सकती हैं।