छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ केस दर्ज
रायपुर । लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महादेव बेटिंग ऐप मामले में उनके खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एफआईआर में भूपेश बघेल के अलावा महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 16 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामला तब से सुर्खियों में आया था जब ईडी ने दावा किया कि उसने एक कैश कूरियर के ईमेल स्टेटमेंट को रिकॉर्ड किया जिसमें खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूएई में स्थित ऐप प्रमोटरों से कथित तौर पर 508 करोड़ रुपये लिए थे। वहीं महादेव बुक का मालिक अब हिरासत में है उसे मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार किया गया है।
ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा यह व्यक्ति दावा कर रहा है कि वह महादेव ऐप का मालिक है। आश्चर्य की बात यह है कि महीनों से इस मामले की जांच कर रही एजेंसी ईडी को यह बात अभी तक पता नहीं थी और 2 दिन पहले तक ईडी उसे मैनेजर बता रही थी। छत्तीसगढ़ की जनता सब जान-समझ रही है।


ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय