राज्यपाल हरिचंदन से मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल वीणा आर श्रीनिवास एवं निदेशक डाक सेवायें दिनेश कुमार मिस्त्री ने सौजन्य मुलाकात की।
उन्होंने राज्यपाल को राम जन्म भूमि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डाक विभाग द्वारा जारी किये गये भगवान राम के टिकट मिनियेचर, स्पेशल कवर एवं अयोध्या की मिट्टी एवं सरयू नदी का जल भेंट किया। इसके अलावा रायपुर के चंदखुरी में कौशल्या माता के मंदिर पर जारी किये गये स्पेशल कवर एवं पिक्चर पोस्ट कार्ड भी डाक विभाग द्वारा राज्यपाल को भेंट किए गए। साथ ही डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से उन्हें अवगत कराया गया।


Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता