पिछले कुछ दिनों से हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। स्क्रीन लेखकों और फिल्म और टेलीविजन कलाकारों का संघ SAG-AFTRA की यह हड़ताल अपनी मांग पर कायम है। इस हड़ताल का असर प्रोडक्शन पर भी पड़ा है और सारा काम ठप हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि हॉलीवुड के कई जाने माने सेलेब्स भी इस हड़ताल में शामिल हो गए हैं और इसे सपोर्ट भी कर रहे हैं। अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी उनका समर्थन किया है। प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘मैं अपने संघ और सहकर्मियों के साथ खड़ी हूं। एकजुटता के साथ हम एक बेहतर कल का निर्माण करते हैं।’ प्रियंका के पोस्ट पर उनके प्रशंसक उनका समर्थन कर रहे हैं और बेबाकी से विचार रखने के लिए अभिनेत्री की प्रशंसा भी कर रहे है। प्रियंका की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपके इस कदम से आपके लिए सम्मान और बढ़ गया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमें तब तक लड़ना चाहिए, जब तक न्याय नहीं मिल जाता।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप इसी तरह आगे बढ़ती रहें, हम सभी आपके साथ हैं।’प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले दिनों में 'सिटाडेल 2', 'हेड्स ऑफ स्टेट', और हिंदी फीचर 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। वहीं, अगर प्रियंका रिची के साथ हाथ मिलाती हैं तो एक और प्रोजेक्ट उनके खाते में जुड़ जाएगा।