‘सैयारा 2’ पर निर्देशक मोहित सूरी का बयान, फैंस की बढ़ी उत्सुकता
मुंबई: जुलाई में अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म 'सैयारा' रिलीज हुई। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। काफी वक्त से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या इस फिल्म का सीक्वल भी आएगा? इस सवाल का जवाब खुद मोहित सूरी ने दे दिया है।
सीक्वल को लेकर क्या बोले मोहित सूरी?
हाल ही में मोहित सूरी ने 'सैयारा पार्ट 2' को लेकर चुप्पी तोड़ी। एक बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या 'सैयारा' के सेकेंड पार्ट की तैयारियां हो रही हैं? इस पर मोहित सूरी ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'दूसरे पार्ट की प्लानिंग नहीं है। यह बेहद स्पेशल मूमेंट है, इसे एंजॉय करते हैं। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में है और सीक्वल के साथ सफलता को भुनाने का कोई इरादा नहीं है'।


(बैतूल) राष्ट्रीय दिव्य दुनिया की खबर के बाद कलेक्टर का आदेश रजिस्ट्री कार्यालय में चस्पा होगी अवैध कालोनियों की सूची , - कलेक्टर के आदेश का पालन अवैध कालोनाईजिंग पर नियंत्रण में बनेगा मददगार
MP में किसानों के लिए बड़ा फैसला: अब खराब गेहूं भी खरीदेगी सरकार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”