कांकेर-नारायणपुर के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़
कांकेर जिले और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में फिर एक बार नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। नारायणपुर-कांकेर सीमावर्ती इलाके के अबुझमाड़ में डीआरजी-एसटीएफ जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली है।
बस्तर आईजी से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुठभेड में कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। वहीं जवानों के वापस आने के बाद विस्तृत जानकारी देने की बात कही गई है। गौरतलब हो कि इसी इलाके में देश का सबसे बड़ा नक्सली पुलिस मुठभेड़ हुआ था। जहां जवानों ने 29 नक्सलियों को मुठभेड़ में मारे गए थे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना